यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बाली बोले, राजधानी तो ठीक, लेकिन सुविधाएं भी हों उपलब्ध
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने धर्मशाला को शीतकालीन राजधानी बनाने का स्वागत किया है। बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का यह कदम सराहनीय है।

कांगड़ा [जेएनएन]: परिवहन मंत्री जीएस बाली ने धर्मशाला को शीतकालीन राजधानी बनाने का स्वागत किया है। बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का यह कदम सराहनीय है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धर्मशाला को
दूसरी राजधानी सोच समझकर ही घोषित किया है। लेकिन इसके लिए जमीनी स्तर पर सभी सुविधाएं भी देनी होगी, ताकि लोगों को इसका पूरा लाभ मिल सके।
यह भी पढ़ें: शिमला ग्रामीण से विस चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य सिंह!
कांगड़ा में पत्रकारों से बातचीत में बाली ने कहा कि वह चाहते हैं कि फरवरी माह में यहां पर राजधानी से संबंधित कार्यालय में स्टाफ बैठना शुरु हो जाए। साथ ही यह भी देखना होगा कि धर्मशाला को राजधानी बनाने पर शिमला और मंडी के लोगों की भावनाएं भी आहत न हो, इसको भी ध्यान में रखना होगा। बाली ने कहा की उत्तराखंड में कांग्रेस अपनी सरकार बना रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बेहतर उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। कांग्रेस निश्चित रुप से उत्तराखंड में अपनी सरकार बनाएंगी। जहां पर अपनी ही पार्टी के दो-दो या दो से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में उतर गए हैं उन्हें बैठाया जा रहा है।
