विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनिया को परिवार, मोदी को देश की चिंता: अमित शाह

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 05 May 2017 09:38 AM (IST)

अमित शाह ने कहा कि लोग पहले पार्टियों का मूल्यांकन करें और उसके बाद ही वोट देने का फैसला करें।

सोनिया को परिवार, मोदी को देश की चिंता: अमित शाह
सोनिया को परिवार, मोदी को देश की चिंता: अमित शाह

दिनेश कटोच, पालमपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन को भी पार्टी से जुड़ने का संदेश दे गए। प्रबुद्ध जन संगोष्ठी के दौरान उन्होंने जनसंघ का पाठ लोगों को पढ़ाया तो भाजपा को आंतरिक रूप से मजबूत लोकतांत्रिक पार्टी बताते हुए कांग्रेस पर पलटवार भी किए।

अमित शाह ने वीरवार को पालमपुर के समीप बुड्ढामल कैसल में प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में पार्टियों के मूल्यांकन का मूल मंत्र भी दिया। नसीहत दी कि लोग पहले पार्टियों का मूल्यांकन करें और उसके बाद ही वोट देने का फैसला करें। बकौल अमित शाह, उनका उद्देश्य पार्टी और संगठन को मजबूत करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साफ किया कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है तो कांग्रेस में कोई सिद्धांत और लोकतंत्र नहीं है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की और सोनिया गांधी को अपनी पीढ़ी की चिंता है। उन्होंने कहा, किसी भी पार्टी का अवलोकन इस बात से किया जाना चाहिए कि सत्ता में आने के बाद देश के लिए क्या किया है।

बकौल अमित शाह, भाजपा का अपना सिद्धांत है और यही कारण है कि हमारे यहां पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा इसकी जानकारी किसी को नहीं होती है। चुनाव के जरिये ही नियुक्ति होती है, जबकि कांग्रेस राजघराने की तरह राज करती है और उसका अगला अध्यक्ष कौन होगा यह हर आम आदमी को पता है। भाजपा बूथ में झंडा लगाने वाले से लेकर चाय बेचने वालों को उच्च पदों पर बैठाती है। कहा कि जनसंघ की स्थापना ही सिद्धांतों पर हुई है। कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों का अपना लोकतंत्र और सिद्धांत नहीं है। इस दौरान शाह ने केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही 105 योजनाओं की जानकारी भी दी। साथ ही नोटबंदी व सर्जिकल स्ट्राइक जैसे फैसलों और इनके असर के बारे में भी बुद्धिजीवियों को बताया।

प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि यहां सरकार माफिया राज चला रहा है और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। साथ ही उपस्थित जनसमूह को भाजपा के साथ जुड़ने का निमंत्रण भी दिया। शाह ने कहा, नरेंद्र मोदी ने गरीबों के हित को देखते हुए लोगों से गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील की और इसका इतना असर हुआ कि 1400 करोड़ की सब्सिडी बची। इससे पहले लाल बहादुर शास्त्री ने लोगों से चावल न खाने की अपील की थी। उसके बाद मोदी ने अपील की और इसे जनता ने माना है।

शहीद सौरभ कालिया के पिता सम्मानित

संगोष्ठी के दौरान कारगिल के पहले शहीद सौरभ कालिया के पिता एनके कालिया को अमित शाह ने शॉल, टोपी और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के वीरसैनिकों की सराहना भी की।
हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।