विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोशल मीडिया पर छाए पालमपुर के अक्ष

By JagranEdited By:
Published: Mon, 29 May 2017 12:39 AM (IST)

संवाद सहयोगी, पालमपुर : उपमंडल के अक्ष बाघला नौ मशहूर गायकों की आवाज में गाने गाकर सोशल मीडिया में छ

सोशल मीडिया पर छाए पालमपुर के अक्ष
सोशल मीडिया पर छाए पालमपुर के अक्ष

संवाद सहयोगी, पालमपुर : उपमंडल के अक्ष बाघला नौ मशहूर गायकों की आवाज में गाने गाकर सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एक नया गाना सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसके 30 लाख से ऊपर व्यूअर्ज और दो लाख से ऊपर लाइक मिले हैं। अक्ष को जगजीत ¨सह, सोनू निगम, मोहित चौहान, बोहेमिया, जॉर्डन रणवीर, सनम पुरी, हनी ¨सह, फरहान अख्तर, मीका ¨सह की आवाजें निकालकर गाने में महारत हासिल है। उनके द्वारा मुंह से दिए जाने वाले म्यूजिक एकापेल्ला को भी यू ट्यूब पर वाहवाही मिली है। अक्ष बचपन से ही गाने का शौकीन हैं और दूसरी कक्षा में ही उसने प्यानो बजाना सीखा था। वर्तमान में चंडीगढ़ में उसने अपना एक बैंड Þस्मोक एंड ऐशÞ भी बना रखा है, जो विभिन्न कार्यक्रमों में प्रस्तुति देता है। अक्ष ने राज्य स्तरीय होली महोत्सव पालमपुर ओर धीरा में भी अपने गानों की प्रस्तुति दी है। अक्ष ने यू ट्यूब पर अपना चैनल भी बना रखा है। अक्ष ने बताया कि वह अपने आडियो वीडियो गानों की रिकॉíडंग, एडि¨टग और मि¨क्सग खुद ही करता है।