यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हाईकोर्ट का फैसला तय करेगा कंडक्टर भर्ती
जागरण संवाददाता, पालमपुर : हिमाचल पथ परिवहन निगम में कंडक्टरों की भर्ती हाईकोर्ट में 31 मई तक होने व

जागरण संवाददाता, पालमपुर : हिमाचल पथ परिवहन निगम में कंडक्टरों की भर्ती हाईकोर्ट में 31 मई तक होने वाले फैसले के ऊपर निर्भर करेगी। यह बात परिवहन मंत्री जीएस बाली ने पालमपुर बस अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में कही। वह यहां पालमपुर-दिल्ली वाया तिनबड़, जय¨सहपुर व पालमपुर से जय¨सहपुर मुद्रिका बस को हरी झंडी दिखाने आए थे। बाली ने कहा कि निगम में 2100 कंडक्टरों की कमी है। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने 31 मई तक इस मामले को निपटाने के आदेश दिए हैं। न्यायालय का फैसला आने के बाद ही इस पर कार्रवाई हो पाएगी। उन्होंने कहा कि निगम के बेड़े में शीघ्र ही 350 नई बसें शामिल की जाएंगी और इन बसों के शामिल होने से निगम के पास कुल 2100 नई बसें होंगी। सार्वजनिक परिवहन सुविधा में हिमाचल देश भर में पहला ऐसा राज्य होगा, जिसके बेड़े में लगभग 80 प्रतिशत बसें बिलकुल नई हैं। वर्तमान में निगम की लगभग 3300 बसें प्रदेश में लोगों बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का विश्वास एचआरटीसी पर बढ़ा है, इसके लिए स्टाफ और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव आशीष बुटेल, ब्लॉक कांग्रेस पालमपुर के अध्यक्ष मदन दीक्षित, ब्लॉक कांग्रेस जय¨सहपुर के अध्यक्ष संजय राणा, पार्षद शशि राणा, संतोष कपूर, एसडीएम पालमपुर अजीत कुमार भारद्वाज, डीएसपी पालमपुर विकास धीमान, निगम के मुख्य महाप्रबंधक रघुवीर ¨सह, मंडल प्रबंधक विजय सिपहिया, क्षेत्रीय प्रबंधक राज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
------------------
कांग्रेस का चेहरा केवल सोनिया व राहुल गांधी
आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि कांग्रेस का चेहरा सोनिया और राहुल गांधी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का नेतृत्व कौन करेगा, इसका फैसला चुनावों के लिए बनने वाली संगठन की रणनीति तय करेगी। बाली के अन्य दल में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं खुद जानता हूं, मैंने क्या करना है। किसी की जुबान को मैं लगाम नहीं लगा सकता।