विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भूमि अधिग्रहण बिल किसानों के खिलाफ : सुशात

By Edited By:
Published: Mon, 23 Feb 2015 09:30 PM (IST)Updated: Tue, 24 Feb 2015 03:54 AM (IST)

संवाद सहयोगी, कागड़ा : आम आदमी पार्टी की प्रदेश इकाई ने केंद्र की भाजपा सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, कागड़ा : आम आदमी पार्टी की प्रदेश इकाई ने केंद्र की भाजपा सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल का पुरजोर विरोध किया है। सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में आप के प्रदेश संयोजक राजन सुशांत ने कहा कि यह एक जनविरोधी निर्णय है और केवल बड़े उद्योगपतियों के हित में है।

उन्होंने कहा कि बडे़ औद्योगिक घरानों के हितों को साधने के लिए करोड़ों किसानों के हितों के साथ कुठाराघात हो रहा है। 24 फरवरी को अन्ना हजारे इस बारे में दिल्ली में इसके विरोध में आंदोलन करने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी हजारे का पूरा समर्थन करेगी और वह उनके साथ है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार भी किसानों के हितों की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। लावारिस पशुओं व जंगली जानवरों से किसानों का बड़ा नुकसान हो रहा है और अब कुछ किसानों ने तो फसलें बीजना ही छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकार को आदेश दिए हैं कि लावारिस पशुओं के लिए गौशालाएं खोली जाएं लेकिन इन आदेशों का अभी तक पालन नहीं हो रहा है। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा करते हुए हर गाव में गौसदन खोलने के लिए अर्थिक मदद दे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूल स्तर पर संगठन बनाने के लिए 28 फरवरी का मंडी मे एक बैठक करने जा रही है। इस बैठक के प्रदेश व जिला कार्यकारिणी के लोग भाग लेंगे। दिल्ली में 26 फरवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें पूरे देश में संगठन के विस्तार की योजना बनाई जाएगी। इसमें प्रदेश की ओर से प्रदेश संयोजक के रूप में वह भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश राज, आप व्यापार मंडल के प्रधान सुखराम शर्मा व प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय ने भाग लिया।