विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नादौन में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

By Munish DixitEdited By:
Published: Sat, 03 Dec 2016 10:33 AM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2016 10:41 AM (IST)

ज‍िला हमीरपुर के नादौन क्षेत्र में अन्य राज्य की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

News Article Hero Image

जेएनएन, नादौन : जिला हमीरपुर के नादौन क्षेत्र में अन्य राज्य की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान भूपिंद्र निवासी झारखंड के रूप में हुई है। अन्य आरोपियों की तलाश में भी पुलिस जुटी हुई है। नादौन अस्पताल में नाबालिग लड़की भर्ती है और गंभीर हालत होने के कारण पुलिस अभी तक उसका बयान दर्ज नहीं कर पाई है।

पढ़ें: शादी से इन्कार पर वायरल कर दिया अश्लील वीडियो

पुलिस ने घटनास्थल से लकड़ी के कपड़े व कुछ और भी साक्ष्य जुटाए हैं। नाबालिग लड़की के बहन व बहनोई ने बताया कि वे काफी समय से नादौन में रह रहे हैं। जब कल्पना (काल्पनिक नाम) घर पहुंची तो वे उसकी हालत देखकर दंग रह गए। वह बेहोशी की हालत में थी और उसने बताया कि वह दोपहर करीब दो बजे अपनी झुग्गी से साथ लगती खड्ड में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान चार युवकों ने उसे जबरदस्ती उठा लिया। जबरन उसका मुंह खोलकर कोई दवा उसके डाल दी, जिससे वह बेहोश हो गई।

पढ़ें: तांत्रिक के पास ले जाने के बहाने करता रहा दुराचार, और अब....

बेहोशी की हालत में सभी ने उससे दुराचार किया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर वह उसे सायं नादौन अस्पताल में भर्ती करवाया है। कल्पना के मां-बाप अपने गांव बिहार गए हैं। वह फिलहाल उनके साथ रह रही है। डॉक्टर मीनाक्षी ने बताया कि लड़की की स्थिति गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी नादौन सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित का डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल टांडा (कांगड़ा) में मेडिकल होगा।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें: