विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोरंज के व‍िधायक एवं पूर्व श‍िक्षा मंत्री आईडी धीमान नहीं रहे

By Munish DixitEdited By:
Published: Tue, 15 Nov 2016 10:39 AM (IST)Updated: Tue, 15 Nov 2016 11:20 AM (IST)

भोरंज से बीजेपी विधायक आईडी धीमान का आज सुबह निधन हो गया। वह छठीं बार विधायक बने थे। आईडी धीमान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हमीरपुर [जेएनएन] : जिला हमीरपुर के भोरंज से बीजेपी विधायक आईडी धीमान का आज सुबह निधन हो गया। वह छठीं बार विधायक बने थे। आईडी धीमान पूर्व में भाजपा सरकार के समय में शिक्षा मंत्री भी रह चुके थे। धीमान पहली बार वर्ष 1990 में विधायक बने थे। उसके बाद 1993, 1998, 2003 व 2007 में वह लगातार विधानसभा के लिए चुने जाते रहे।

पढ़ें: काले धन पर केंद्र सरकार ने की सर्जिकल स्ट्राइक : अनुराग

आईडी धीमान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव दयालड़ी में आज दोपहर को किया जाएगा। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक नरेन्द्र ठाकुर, विधायक विजय अग्निहोत्री सहित कई नेताओं ने दुख प्रकट किया है।

देखें तस्वीरें : कहीं सेल्फी का क्रेज, कहीं नोट बदलवाने की टेंशन

कब क्या रहे धीमान

आईडी धीमान का जन्म 17 नवंबर, 1934 को दयालड़ी गांव में हुआ था। वह 29 साल तक शिक्षा क्षेत्र में रहे और शिक्षा क्षेत्र से सेवानिवृत्त होने के बाद भाजपा से जुड़ गए। वर्ष 1990 में विधानसभा के लिए चुने गए थे। उसके बाद वर्ष 1993, 1998, 2003 व 2007 में लगातार वह विधायक बने। वर्ष 2012 में हुए चुनावों में भी वह छठीं बार भोरंज से विधायक बने। वह वर्ष 1998 से 2003 तक भाजपा सरकार में प्रदेश के शिक्षा मंत्री भी रहे। उन्हें बीजेपी की सरकार बनने पर वर्ष 2008 में फिर से 2012 तक शिक्षा मंत्री का दायित्व दिया गया।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें: