Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ह‍िमाचल में कई स्‍थानों में फ‍िर बर्फबारी, ठंड बढ़ी

    By Munish DixitEdited By:
    Updated: Tue, 24 Jan 2017 12:03 PM (IST)

    ह‍िमाचल प्रदेश में एक बार फ‍िर मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश के कई स्‍थानों में बर्फबारी शुरू हो गई है।

    ह‍िमाचल में कई स्‍थानों में फ‍िर बर्फबारी, ठंड बढ़ी

    जेएनएन, मनाली/धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश के कई स्थानों में बर्फबारी शुरू हो गई है। लाहुल स्पीति व किन्नौर के कई भागों में सुबह से बर्फबारी हो रही है। वहीं अब धर्मशाला व मनाली के साथ लगते पहाड़ों में बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने हिमाचल में 27 जनवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। इस दौरान 26 जनवरी तक तीन दिन प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी होने की चेतावनी भी जारी की गई है। सुबह से प्रदेश के अधिकांश भाग में बादल छाए हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में आज से भारी बर्फबारी की चेतावनी

    मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश में प्रशासन ने भी बर्फबारी से निपटने के लिए कमर कस ली है। राजधानी शिमला में अभी मौसम सामान्य है, लेकिन यहां भी बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी से पहले ही प्रदेश की कई सड़कें अभी बंद चल रही है। ऐसे में यह तीन दिन हिमाचल के लिए बेहद चुनौती भरे हैं। पहाड़ों में बर्फबारी शुरू होने से अब ठंड का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। चंबा के पांगी सहित कई स्थानों में बर्फबारी शुरू हो गई है। धर्मशाला में दोपहर 12 बजे से हल्की बारिश शुरू हो गई है।

    तस्वीरें: हिमाचल के शिमला, मनाली, डलहौजी में बर्फबारी

    जन्नत-ए-कश्मीर में बर्फबारी, ओढ़ी सफेद चादर