विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रैक्टर नदी में पलटा, चालक की मौत

By Neeraj Kumar Azad Edited By:
Published: Wed, 06 Apr 2016 02:37 PM (IST)Updated: Wed, 06 Apr 2016 02:39 PM (IST)

चंबा जिला के थाना किहार के तहत सुडंला के समीप बैरास्यूल नदी में एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इससे चालक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सुंडला : चंबा जिला के थाना किहार के तहत सुडंला के समीप बैरास्यूल नदी में एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को नदी से निकाल कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान देस राज (22) पुत्र धन्नु राम निवासी डांगरी डाकघर टिकरू तहसील सलूणी के रूप में हुई है। आज सुबह करीब सात बजे देस राज ट्रैक्टर लेकर बैरा स्यूल नदी से रेत लाने के लिए निकला था। इस दौरान जब वह नदी के बीच में पहुंचा तो जलस्तर एकदम बढऩे लगा, जिस कारण ट्रैक्टर पर से चालक नियंत्रण खोने लगा। देखते ही देखते जलस्तर इतना बढ़ गया कि चालक को संभलने का मौका भी नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। डीएसपी हेडक्वार्टर चंबा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू दी गई है।