विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हो‍श‍ियारपुर के तीन युवकों से चंबा में 8.50 लाख बरामद

By Munish DixitEdited By:
Published: Tue, 15 Nov 2016 01:59 PM (IST)Updated: Tue, 15 Nov 2016 03:44 PM (IST)

चंबा के चुवाड़ी में पुलिस ने पंजाब की एक गाड़ी से साढ़े आठ लाख रुपये बरामद किए हैं। इनमें 500 व 1000 के नोट शामिल हैं।

News Article Hero Image

चुवाड़ी [जेएनएन] : जिला चंबा के चुवाड़ी में पुलिस ने पंजाब की एक गाड़ी से साढ़े आठ लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने गाड़ी में मौजूद तीन युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है। यह युवक अपने आप को पंजाब के एक टॉल टेक्स बैरियर के कर्मचारी बता रहे हैं। इनसे 500 व 1000 के नोट शामिल हैं। इस करेंसी को पंजाब के होशियारपुर से चुवाड़ी की तरफ लाया जा रहा था कि चुवाड़ी के सुदली चौक में चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से यह राशि बरामद की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि इस राशि को कहां ले जाया जा रहा था। इससे पहले भी बनीखेत में 24 लाख तथा मंडी में 76 लाख रुपये की बरामदगी हो चुकी है।

पढ़ें: हिमाचल के मंडी में 76 लाख की नकदी मामले में जांच शुरू

देखें तस्वीरें : कहीं सेल्फी का क्रेज, कहीं नोट बदलवाने की टेंशन