Move to Jagran APP

गर्भावस्था में फास्ट फूड का सेवन संतान के लिए खतरनाक

गर्भावस्था में फास्ट फूड के सेवन से भविष्य में संतान में अटेंशन डेफिसिट/हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी) का खतरा बढ़ जाता है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 19 Aug 2016 04:34 PM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2016 04:39 PM (IST)

लंदन, एजेंसी। फास्ट फूड का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। अब शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि गर्भावस्था में फास्ट फूड के सेवन से भविष्य में संतान में अटेंशन डेफिसिट/हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी) का खतरा बढ़ जाता है। उच्च वसा और शुगर युक्त खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल से यह समस्या उत्पन्न होती है। फास्ट फूड में इसकी अधिकता रहती है।

loksabha election banner

किंग्स कॉलेज लंदन के शोधकर्ता एडवर्ड बार्कर ने बताया कि प्रसव पूर्व पौष्टिक आहार लेने से संतान में एडीएचडी और बर्ताव (जैसे झूठ बोलना और झगड़ालू होना) से जुड़़ी कठिनाइयों के खतरे को कम किया जा सकता है। शोध में शामिल बच्चों को दो समूहों में बांटा गया था। एक वर्ग के बच्चों में इस तरह की समस्या थी, जबकि दूसरे समूह के बच्चे स्वस्थ थे। जांच पड़ताल करने पर एडीएचडी पीडि़त बच्चों की मां द्वारा गर्भावस्था के दौरान फास्ट फूड का सेवन करने की बात सामने आई।

READ: हलवा खाने से भी दूर हो सकती है ये बीमारियों

READ:संतान के लिए खतरनाक है मां का वसायुक्त भोजन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.