Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिर तो कमाल कर देती है बाजरे की रोटी....

    By Rahul SharmaEdited By:
    Updated: Sat, 09 Jul 2016 11:33 AM (IST)

    कई जगहों पर आज भी ऐसे लोग मौजूद है जो गेंहू की जगह बाजरे की रोटी खाना पसंद करते हैं।

    आज के समय में ज्यादातर लोग सिर्फ गेंहू की रोटिया खाना पसंद करते है। लेकिन कई जगहों पर आज भी ऐसे लोग मौजूद है जो गेंहू की जगह बाजरे की रोटी खाना पसंद करते हैं। बता दें कि बाजरे की रोटी खाना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। हम आपको बताते है कि बाजरे की रोटी खाने के फायदों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वस्थ दिल के लिए

    बाजरा कोलस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा ये मैग्नीशियम और पोटैशियम का भी अच्छा स्त्रोत है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मददगार है।

    पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में सहायक

    बाजरे में भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते हैं। इसके अलावा बाजरा खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती है।

    डायबिटीज से बचाव

    कई रिसर्च में सामने आया है कि बाजरा कैंसर से बचाव में सहायक है। इसके अलावा नियमित सेवन से डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है।

    एनर्जी के लिए

    बाजरा खाने से एनर्जी मिलती है। ये ऊर्जा एक बहुत अच्छा स्त्रोत है। इसके अलावा अगर आप वजन घटाना चाह रहे हैं तो भी बाजरा खाना आपके लिए फायदेमंद होगा। दरअसल, बाजरा खाने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती है। जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
    पढ़ें- सबसे अधिक फायदेमंद होता है इस जानवर का दूध

    कान पर बाल आना है खतरनाक संकेत

    comedy show banner
    comedy show banner