यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ऑफिस में हो जायें रिफ्रेश
ऑफिस में लगातार काम और टेंशन। ऐसे में थकान का होना लाजिमी है। थकान दूर कर खुद को तरो-ताजा बनाने ...और पढ़ें

ऑफिस में लगातार काम और टेंशन। ऐसे में थकान का होना लाजिमी है। थकान दूर कर खुद को तरो-ताजा बनाने के लिए जरूरी है कि काम से आप कुछ दिनों का ब्रेक लें। इसके अलावा खुद को रिफ्रेश करने के लिए आप ये नुस्खे भी अपना सकते हैं :
1. ऑफिस में काम के दौरान थोड़ा धूप में टहल आएं। सूर्य की किरणों से मिलने वाला विटमिन डी शरीर में सेरेटोनिन नामक रसायन का स्तर बढ़ाता है। सेरेटोनिन अच्छी नींद लाने में मददगार होता है।
2. अगर आपका ऑफिस दूसरी या तीसरी मंजिल पर है तो लिफ्ट की जगह सीढि़यों का प्रयोग करें। इससे न केवल आपकी कसरत की जरूरत पूरी होगी, बल्कि शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बढ़ेगा।
3. मानसिक थकान होने की स्थिति में कोई क्रॉसवर्ड या पजल हल करें। इससे आप रिलैक्स्ड रहेंगे। थकावट होने पर दिमाग पर जोर डालने की बात भले ही अजीब लगे, लेकिन कोशिश जरूर करें।
4. लगातार काम के बीच में कुछ मिनट अपनी पसंद की कोई किताब पढ़ें। इससे भी आपका मूड फ्रेश होगा।
5. पैदल चलने से बेहतर कोई व्यायाम नहीं है। इससे आप तरो-ताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
6. अधिक लाभ के लिए आप अरोमा थेरेपी का भी सहारा ले सकते हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर