Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पड़ोसन ने दोस्ती कर महिला को फंसाया जाल में, बातों में फंसा युवक से करवाया दुष्कर्म

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Thu, 27 Jul 2017 07:00 PM (IST)

    पड़ोसी महिला ने महिला को अपने जाल में फंसाया और फिर उसे हवस का शिकार बनवाया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    पड़ोसन ने दोस्ती कर महिला को फंसाया जाल में, बातों में फंसा युवक से करवाया दुष्कर्म

    जेएनएन, यमुनानगर। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने अपनी ही सहेली को जाल में फंसा दिया। महिला ने उसे बुलाया और फिर एक युवक से मिलाया। इसके बाद युवक ने महिला को हवस का शिकार बनाया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आनंद कालोनी पुराना हमीदा निवासी 22 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी जान पहचान कालोनी में रहने वाली काजल से थी। अप्रैल माह में काजल ने उसे कालोनी के ही युवक अजय शर्मा से मिलाया। एक दिन अजय शर्मा ने काजल के साथ मिलकर उसे एक स्थान पर मिलने के लिए बुलाया। जब वह वहां गई तो अजय उसे सुनसान स्थान पर ले गया। जहां पर आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

    महिला के मुताबिक उसने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने डर के कारण घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। मगर उसके बाद फिर से आरोपी युवक उसे परेशान करने लगा। परेशान होकर उसने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। मामले की जांच कर रही एएसआइ बलजीत कौर का कहना है कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला की भी तलाश जारी है।

    यह भी पढ़ें: युवक ने घर में घुसकर की महिला से अश्लील हरकत और दी जान से मारने की धमकी