विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अश्लील वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म, महिला को एक साल तक करता रहा ब्लैकमेल

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 03 Jul 2017 11:01 AM (IST)Updated: Mon, 03 Jul 2017 11:02 AM (IST)

एक व्यक्ति ने महिला की अश्लील वीडियो बना दी और फिर उसे ब्लैकमेल कर एक साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा।

अश्लील वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म, महिला को एक साल तक करता रहा ब्लैकमेल
अश्लील वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म, महिला को एक साल तक करता रहा ब्लैकमेल

जेएनएन, जगाधरी। एक व्यक्ति ने महिला की नहाते वक्त अश्लील वीडियो बना दी। इसके बाद उसने महिला को वीडियो दिखाई और वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक उससे दुष्कर्म करता रहा। महिला ने अब मामले की शिकायत पुलिस को दी है।

इंद्रावास कालोनी निवासी महिला के मुताबिक का पति बाहर गया हुआ है। पिछले साल वह वृंदावन गई थी। जहां पर उसकी मुलाकात राकेश सेठी व उसके परिवार से हुई थी। वृंदावन से आने के बाद राकेश की बेटी व परिजनों ने उसके साथ कई बार फोन पर बात की। एक साल पहले राकेश ने उससे बातचीत शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: बहन की मदद से जीजा ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना दोस्तों से कराया गैं...

महिला ने बताया कि पिछले साल जून में जब वह घर पर नहा रही थी तो राकेश वहां आ गया। राकेश ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जब वह नहा कर बाहर आई तो उसे वीडियो दिखाई। वीडियो दिखाकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा और शारीरिक संबंध बनाने को कहा।

यह भी पढ़ें: ससुर करता था छेड़छाड़, सास बोलती थी- बड़े शहरों में यह आम बात

इसके बाद आए दिन वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। यही नहीं आरोपी ने महिला के बेटे को भी मारने की धमकी दी। महिला ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: रेलवे में खाना-पीना महंगा, बिना एसी वाले कोच व स्टालों पर लगा 12% फीसद जीएसटी