विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

50 से अधिक लोगों ने सीखे योग के गुर

By Edited By:
Published: Wed, 03 Jun 2015 06:02 PM (GMT+05:30)

संवाद सहयोगी, रादौर : पतंजलि योग समिति की ओर से शिव मंदिर धर्मशाला में लगाया जा रहा तीन दिवसीय योग प

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, रादौर : पतंजलि योग समिति की ओर से शिव मंदिर धर्मशाला में लगाया जा रहा तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर 50 से अधिक लोगों ने भाग लिया। योग शिविर में तीन दिन पीटीआइ नायब सिंह करतारपुर व अमित कांबोज ने सेवाएं प्रदान की। योग शिविर में तीन दिन केवल शिक्षा विभाग के कर्मचारी ही नजर आए। दूसरे विभागों के कर्मचारी व अधिकारी सरकार के आदेश के बावजूद योग शिविर में भाग लेने नहीं पहुंचे। यही हाल पंचों व सरपंचों का रहा।

अमित काबोज ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पंचों व सरपंचों को योग शिविर में भाग लेने के लिए आदेश जारी किए थे, लेकिन किसी ने भी आदेश को नहीं माना। इसकी शिकायत पतंजलि योग समिति की ओर से मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री एवं खेल मंत्री अनिल विज को भेज दी गई है।

उन्होंने बताया कि 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर सरकारी स्कूल में ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसको लेकर तैयारी की जा रही है। योग दिवस क ो कामयाब बनाने के लिए 1 से 3 जून व 7 से 9 जून तक दो चरणों में योग प्रशिक्षण शिविर शिव मंदिर रादौर में चलाया जाएगा। इस अवसर पर मंगत राम बठला, मास्टर अर्जुन सिंह, नायब सिंह, अनिल खुर्दी, हुकम चंद अलाहर, मोहन नाचरौन, जगमाल रतनगढ़, कुलदीप शर्मा, एनके शर्मा, बलदेव सिंह, शीशपाल मेहता, अनिल कांत खुर्दी, प्रदीप खोखर, मनोज धौलरा, पूर्ण चंद मसाना, सुनील सागड़ी, रमेश कुमार टोपरा, नवीन चमरोड़ी, यशवंत राणा, डीपी बलिंद्र, डीपी संजीव आदि मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।