विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीटीआइ व डीपीई को दिया योग प्रशिक्षण

By Edited By:
Published: Wed, 27 May 2015 06:39 PM (IST)

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर पंतजलि योग समिति के माध्यम से यो

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर पंतजलि योग समिति के माध्यम से योग प्रशिक्षण कार्यक्रम सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी के तहत मंगलवार को तेजली खेल स्टेडियम में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रात: 5.30 बजे से 6:30 बजे तक जिला के सभी पीटीआइ व डीपीई (प्राइवेट स्कूलों सहित) को पंतजलि योग समिति के योग शिक्षक जय कुमार व सुन्दर लाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन योग शिक्षकों द्वारा सभी पीटीआई व डीपीई को शिथिलन अभ्यास(शिथिलिकरण की क्रियाएं) खडे होकर होने वाले आसन ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अ‌र्द्धचक्रासन तथा त्रिकोणासन, बैठकर करने वाले आसन भद्रासन, अ‌र्द्धउष्ट्रासन, शशकासन तथा वक्रासन, लेटकर कर करने वाले आसन भुजंगासन, शलभासन, मक्रासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन तथा श्वासन के अलावा प्राणायाम में कपालभाति, नाड़ी शोधन / अनुलोम-विलोम, भ्रामरी तथा ध्यान के बारे में विशेष सावधानिया तथा आवश्यक सामान्य निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग खाली पेट ही करना उपयुक्त है। स्वास्थ्य के लिए योग अभ्यास जरूरी है। उन्होंने बताया कि आसन व प्रणायाम करते समय शरीर को जकड़ कर न रखें, न ही शरीर को किसी प्रकार का कोई झटका दें। अभ्यास के 20-30 मिनट उपरात ही आहार लिया जा सकता है।

जिला शिक्षा अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि ऐलोपैथी और होम्योपैथी के दौर में योग और आयुर्वेद का प्रचलन बढ़ता जा रहा है और आगे भी बढ़ेगा। लोगों को योग की ओर झुकना ही होगा। ऐसा लगता है कि आज दवाइयों का नहीं बीमारियों का उत्पादन होने लगा है। दवाइयों पर भरोसा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि किसी को अस्थमा, किसी को सिरदर्द बना रहता है तो किसी को तनाव। शहरी जीवन में ये रोग सामान्य हो चले हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में सिर्फ एक ही उपाय है योग। योग से जुड़ो और सदा स्वस्थ तथा स्फूर्तिवान बने रहो। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी परमिंद्र सिंह, सहायक शिक्षा अधिकारी खेल नवीन प्रकाश शर्मा, नीरज गुलाटी, अशोक काम्बोज, डॉ. संजीव नारग भी उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।