विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी : अशोक

By Edited By:
Published: Tue, 02 Jun 2015 07:50 PM (IST)

संस, गोहाना : पतंजलि योग समिति के जिला अध्यक्ष अशोक चौहान ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए यो

News Article Hero Image

संस, गोहाना : पतंजलि योग समिति के जिला अध्यक्ष अशोक चौहान ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग और मन को शांत रखने के लिए ध्यान जरूरी है। योग तन को सुडौल तो मन को सुदृढ़ बनाता है। चौहान ने ये बातें देवीलाल स्टेडियम में शिक्षकों के लिए आयोजित विशेष योग शिविर में दूसरे दिन योगाभ्यास के दौरान कही।

अशोक चौहान ने कहा कि शिक्षक और शिक्षिकाएं तभी बच्चों को योग करना सिखा सकेंगे जब उन्हें खुद को अच्छी तरह से करना आता होगा। शिविर में राम प्रकाश हुड्डंा, पंकज जैन, बिजेंद्र ठेकेदार, विकास चौहान, प्रदीप दूहन और नरेश कुमार ने शिक्षकों को विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास करवाया। शिविर में गोहाना शैक्षणिक खंड के बीईओ नवीन नारा और बीईईओ राजेश मलिक, कथूरा खंड के बीईईओ परमजीत

चहल, मुंडलाना खंड के बीईओ विजेंद्र नरवाल, प्राचार्या गायत्री मलिक, प्राचार्य आनंद शर्मा व सुशील बंसल, मुंशीराम मुख्य रूप से पहुंचे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।