विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सूर्य नमस्कार से शरीर व मस्तिष्क रहता है स्वस्थ

By Edited By:
Published: Wed, 13 Feb 2013 07:19 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, गोहाना : स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह समिति द्वारा 18 फरवरी को नगरपालिका पार्क में सामूहिक सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। समारोह के दृष्टिगत बुधवार को गीता विद्या मंदिर विद्यालय में विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का प्रशिक्षण दिया गया।

प्राचार्य शैलेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सूर्य नमस्कार पूरे शरीर का व्यायाम है। सूर्य नमस्कार की अगर सभी विधियों को पूर्ण किया जाए तो इससे शरीर और मस्तिष्क पूर्ण स्वस्थ रहते है। मनुष्य की बुद्धि भी तेज होती है। शारीरिक आचार्या जनता ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार की सभी विधियों को बारीकी से समझाया। समिति के अध्यक्ष डा.रमेश नागवान ने बताया कि 18 फरवरी को नगरपालिका पार्क में सूर्य नमस्कार का महायज्ञ होगा, जिसमें क्षेत्र के अनेक स्कूलों के विद्यार्थी एकसाथ सूर्य नमस्कार करेगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर