विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लड़की को अकेली देख घर में घुसा पड़ोसी युवक, डरा धमका कर किया दुष्कर्म

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 20 Jul 2017 12:38 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 05:53 PM (IST)

घर पर नाबालिग लड़की को अकेला देखकर वह घुस गया और फिर उसे हवस का शिकार बना डाला। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

लड़की को अकेली देख घर में घुसा पड़ोसी युवक, डरा धमका कर किया दुष्कर्म
लड़की को अकेली देख घर में घुसा पड़ोसी युवक, डरा धमका कर किया दुष्कर्म

जेएनएन, रोड़ी (सिरसा)। रोड़ी क्षेत्र में एक युवक घर में नाबालिग लड़की को अकेली देखकर घुसा और उसे हवस का शिकार बना डाला। डॉक्टरी जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर दिया है।

12 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बताया कि मंगलवार को उसके परिजन बाहर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का ही युवक हरदीप उसे अकेला पाकर घर में घुस आया। घर में घुसते ही युवक उससे अश्लील हरकतें करने लगा।

यह भी पढ़ें: गोरी मेम के चक्‍कर में पड़ा हरियाणे का 'ताऊ', मोटी रकम गंवाई

लड़की के मुताबिक उसने जब इसका विरोध जताया तो वह उसे डराने धमकाने लगा। इसके उसने उसका मुंह बंद कर दिया और दुष्कर्म कर डाला। जब परिजन घर पहुंचे तो वह डरी सहमी बैठी थी। परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लड़की अस्पताल में मेडिकल करवाया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें: रात को घूम रही लड़की को अगवा कर ले गए युवक, किया सामूहिक दुष्कर्म