यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'पाखंडवाद व अंधविश्वास के चक्कर में न पड़ें'
जागरण संवाददाता, सिरसा : आर्य समाज मंदिर में वैदिक ध्यान योग एवं शंका समाधान शिविर का समापन रविवार क

जागरण संवाददाता, सिरसा : आर्य समाज मंदिर में वैदिक ध्यान योग एवं शंका समाधान शिविर का समापन रविवार को हुआ। समापन अवसर पर बिजनौर से आचार्य विष्णु मित्र विद्यार्थी ने मन के बारे में गूढ़ ज्ञान को सरल ढंग से समझाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आर्य समाज मंदिर के संरक्षण जगदीश सिंवर शेखुपुरिया ने कहा कि समय-समय पर आर्य समाज ऐसे शिविरों का आयोजन कर समाज में वैदिक ज्ञान का प्रचार-प्रसार कर रहा है। पाखंड को खत्म करना और वैदिक ज्ञान लोगों में बढ़ाना ही आर्य धर्म का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रम स्कूलों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में करेंगे जो एक सप्ताह तक जारी रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्यातिथि दिवाकर मित्तल ने ऐसे शिविर राष्ट्र के लिए उपयोगी होते हैं। आर्य समाज दयानंद सरस्वती के विचारों को लोगों तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि आज समाज में पाखंडवाद और अंधविश्वास बढ़ता जा रहा है जिसे समाप्त करना जरूरी है। इस अवसर पर मुख्यातिथि दिवाकर मित्तल और विशिष्ट अतिथि एडवोकेट किरण कंबोज ने जगदीश सिंवर को स्वामी दयानंद सरस्वती का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भूप सिंह गहलोत, जगदीश बराच, कुलदीप आर्य, रामदेव शास्त्री, उमेद सिंह ढाका, ओमप्रकाश आर्य, रामदेव, तजेंद्र पाल आर्य, राजकुमार बंसल, सुधाकर शर्मा, संजीव सैनी, वेदप्रकाश सरदाना, रामू, इंद्रावती, लीलावती आर्या, नीतू आर्या, आचार्य परमजीत शास्त्री उपस्थित थे।