विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

11 वीं की छात्रा को घुमाने का बहाना बनाकर युवक ले गया हरिद्वार और.. फिर

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 16 Oct 2016 05:28 PM (IST)Updated: Mon, 17 Oct 2016 09:01 AM (IST)

रोहतक के एक गांव की 11वीं की छात्राको एक युवक झांसा देकर हरिद्वार ले गया और वहां उससे कई दिनों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, रोहतक। जिले के एक गांव की रहने वाली 11वीं की छात्रा को एक युवक घुमाने के बहाने हरिद्वार ले गया। छात्रा ने घर से बहाना बनाकर उसके साथ गई थी। वहां वह उसके वह कई दिनों तक रही और इस दौरान युवक उससे कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों लौट आए और लड़की बदनामी के डर से चुप रही। इसके बाद युवक के एक दोस्त ने बहाने से छात्रा को अपने घर बुलाया और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी और इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।

बाद में दूसरे युवक ने घर बुलाकर किया दुष्कर्म, दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने छात्रा के बयानों पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीडि़त छात्रा ने बताया है कि वह गांव के ही स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ती है। 13 अक्टूबर को गांव के विजय ने उसे बहाने से अपने घर पर बुला लिया। इसके बाद विजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पढ़ें : स्कूल में बच्ची के प्राइवेट पार्ट से बहने लगा खून, मामला खुला तो मचा हंगामा

छात्रा ने बताया कि शोर मचाने का प्रयास करने पर आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने छात्रा के बयान लिए तो उसने एक और सनसनीखेज खुलासा कर दिया। उसने बताया कि गांव का निशांत उसे 27 जून को अपने साथ बहला फुसलाकर हरिद्वार ले गया था और वहां कई दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने बताया कि वह परिवार वालों से बहाना बनाकर निशांत के साथ हरिद्वार गई थी। पुलिस ने छात्रा के बयानों पर दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छात्रा की चिकित्सा जांच भी कराई गई और इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

पढ़ें : युवक रात में किशोरी के बिस्तर में घुस गया, मां जाग गई तो...

महिला पुलिस थाने की एएसआइ और मामले की जांच अधिकारी देवी रानी ने कहा कि छात्रा के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। छात्रा ने 164 के बयानों में भी दोनों युवकों को आरोपी बनाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।