विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सात विवि के पीजी कोर्स में दाखिला के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 07 Jun 2017 12:31 PM (IST)

हरियाणा के सात वि‍श्‍वविद्यालयों में पीजी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन है। आज रात 12 ...और पढ़ें

सात विवि के पीजी कोर्स में दाखिला के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका
सात विवि के पीजी कोर्स में दाखिला के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका

जेएनएन, रोहतक। हरियाणा के सात विश्वविद्यालयों में पीजी कोर्स में आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। आॅनलाइन आवेदन के लिए शुरू किया गया वेबसाइट रात 12 बजे से बंद हो जाएगी। विद्यार्थी इसके बाद पीजी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। इसलिए अगर प्रदेश के सात विश्वविद्यालयों से पीजी कोर्स करना चाहते हैं तो आज रात 12 बजे से पहले आवेदन कर लें।

इस बार राज्‍य के विश्‍व‍विद्यालयों में केंद्रीय कृत दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है। इस बार यह जिम्मेदारी महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) और कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय को सौंपी गई है। इसलिए जिन विषयों की जिम्मेदारी एमडीयू को मिली है, उनमें आवेदन करने के लिए एमडीयू की वेबसाइट पर जाना होगा।

यह भी पढ़ें: नियुक्ति के चंद दिन बाद ही हटाए गए 1259 जेबीटी, मामला हाईकोर्ट पहुंचा

इसके अतिरिक्त जिन पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया के संचालन की जिम्मेदारी कुरुक्षेत्र को मिली है, उसमें दाखिले के लिए आवेदन करने के लिए कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से आवेदन करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी एमडीयू और कुरूक्षेत्र की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: युवती से सामूहिक दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, फिर शुरू हो गई ब्‍लैकमेलिंग



 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।