विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमित शाह का दौरा: मंत्री व विधायकों को मिली हारी सीटें जिताने की जिम्मेदारी

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 03 Aug 2017 09:24 AM (IST)

हरियाणा में सभी मंत्रियों और विधायकों को पिछली चुनाव में हारी सीटों को जिताने की जिम्‍मेदारी सौंपी है। शाह ने ...और पढ़ें

अमित शाह का दौरा: मंत्री व विधायकों को मिली हारी सीटें जिताने की जिम्मेदारी
अमित शाह का दौरा: मंत्री व विधायकों को मिली हारी सीटें जिताने की जिम्मेदारी

रोहतक, [अनुराग अग्रवाल]। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों और पार्टी विधायकों को अगले दो सालों का काम सौंप दिया है। मिशन-2019 के तहत हरियाणा की हारी हुई 43 विधानसभा सीटों को जीतने पर भाजपा का पूरा फोकस होगा। शाह ने सभी जीते हुए 47 विधायकों और मंत्रियों को पार्टी ने उनकी अपनी विधानसभा सीटों के साथ ही एक-एक हारी हुई सीट भी सौंप दी। इन विधायकों की जिम्मेदारी अपनी विधानसभा सीट दोबारा से जीतने के साथ ही हारी हुई सीट पर भी पार्टी को जीत दिलाने की होगी।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किया 43 हारी हुईं सीटें जीतने का रोडमैप लागू

भाजपा अध्यक्ष ने अपने हरियाणा प्रवास के दौरान पहले दिन विधायकों और मंत्रियों को कुछ इसी तरह का संदेश दिया। पार्टी व्हिप की वजह से सांसद तो इस मीटिंग में शामिल नहीं हो सके, लेकिन विधायकों और मंत्रियों को शाह ने करीब एक घंटे तक टिप्स दिए। उन्होंने राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश का हवाला देते हुए कहा कि यहां 20 साल से पार्टी सत्ता में है। इन्हीं राज्यों की तर्ज पर हरियाणा में भाजपा को वट वृक्ष बनाना है जो किसी भी तरह की राजनीतिक आंधी या तूफान में हिल न सके।

राेहतक के तिलियार कन्‍वेंशन सेंटर में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह और सीएम मनोहरलाल।

हर विधायक को अपनी सीट जीतने के साथ ही पिछली बार हारी सीट पर दिखाना होगा दम

भाजपा अध्यक्ष ने 43 विधानसभा सीटों पर पिछली बार हुई हार का जिक्र करते हुए कहा कि हर विधायक और मंत्री एक-एक सीट गोद ले। किस विधायक को कौन सी सीट मिलेगी, इसका फैसला संगठन करेगा। उन्होंने सरकार और संगठन को एकजुट होने की सलाह देते हुए मंत्रियों से कहा कि परफार्मेंस दिखानी होगी और किसी का कोई बहाना नहीं चलेगा।

यह भी पढ़ें: रोहतक में अमित शाह : सुनी कार्यकर्ताओं के मन की बात, खुद रहे चुप

उन्होंने कहा कि मंत्रियों और विधायकों की पूरी वर्किंग नियोजित होनी चाहिए। भाजपा अध्यक्ष ने विधायकों को विधायक निधि की मांग नहीं करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि यह विधायक निधि ही हार का कारण बनती है। शाह ने विधायकों व मंत्रियों को प्रदेश के लोगों में देशभक्ति की भावना की पैदा करने की भी सलाह दी।

रोहतक के तिलियार सेंटर में बैठक लेते भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शर्मा।

उन्होंने कहा कि 9 से 31 अगस्त तक जितने भी आयोजन होंगे उनमें सभी को भागीदारी करनी चाहिए। भाजपा अध्यक्ष के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, संगठन महामंत्री रामलाल, हरियाणा प्रभारी अनिल जैन व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भी शामिल हुए। बाद में शाह ने सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायकों से भी मुलाकात की। रात में शाह ने प्रदेश के प्रबुद्ध लोगों के साथ डिनर किया।

यह भी पढ़ें: सत्‍ता के लालच में बने क्षेत्रीय दल, वंशवाद से देश का भला नहीं : अमित शाह

दलितों को साथ जोड़ने की नसीहत

भाजपा अध्यक्ष ने मंत्रियों को दलितों को अपने साथ जोड़ने के लिए प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि दलित कांग्रेस से विमुख होकर भाजपा से जुड़ रहे हैं। इस अभियान को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

सुधारक विधायकों के पास नहीं था कोई जवाब

भाजपा अध्यक्ष ने तीन बार स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि कोई विधायक कुछ कहना चाहता है तो उसका स्वागत है। उनका इशारा सुधारक विधायकों की तरफ था, लेकिन कोई विधायक अपनी बात कहने को नहीं उठा। बल्कि सभी सुधारक विधायक मंद-मंद मुस्कुराते रहे।

यह भी पढ़ें: अमित शाह ने नेताओं से कहा- खुलकर दें सुझाव पर मिशन 2019 रखें याद