विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सत्‍ता के लालच में बने क्षेत्रीय दल, वंशवाद से देश का भला नहीं : अमित शाह

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 02 Aug 2017 07:54 PM (IST)Updated: Wed, 02 Aug 2017 08:27 PM (IST)

भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने रोहतक में कांग्रेस और इनेलो पर जमकर निशाने साधे। उन्‍होंने क्षेत्रीय दलों पर भी हमले ...और पढ़ें

सत्‍ता के लालच में बने क्षेत्रीय दल, वंशवाद से देश का भला नहीं : अमित शाह
सत्‍ता के लालच में बने क्षेत्रीय दल, वंशवाद से देश का भला नहीं : अमित शाह

जेएनएन, रोहतक। भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने यहां कांग्रेस और इनेलो (इंडियन नेशनल लोकदल) पर खूब हमले किए। उन्‍होंने जाति-पाति और वंशवाद की राजनी‍ति पर प्रहार किया। उन्‍होंने कहा कि वंशवाद ओर परिवारवाद से सरकार नहीं चल सकती। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है। कांग्रेस और इनेलो वंशवाद की शिकार हैं। क्षेत्रीय दल सत्‍ता की लालच में बनते है। इनमें चाहे इनेलो की बात करो या सपा की।

वह महर्षि दयानंद विश्‍वविद्यालय (मद‍वि) में आयोजित प्रबुद्ध गोष्ठी में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उनका भाषण गांधी परिवार पर विशेष तौर पर फोकस रहा। अमित शाह ने कांग्रेस और इनेलो पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि दोनों दल वंशवाद पर आधारित हैं।

यह भी पढ़ें: रोहतक में अमित शाह : सुनी कार्यकर्ताओं के मन की बात, खुद रहे चुप

उन्‍हाेंने कहा, सोनिया गांधी के बाद कांग्रेस का अध्यक्ष कौन बनेगा सबको पता है। इसी तरह चौटाला के बाद अध्यक्ष कौन बनेगा यह भी सबको मालूम है। लेकिन, भाजपा में अगला अध्यक्ष कौन बनेगा किसी को नहीं पता। बीजेपी में अध्‍यक्ष एक साधारण बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं में से ही बनेगा। वंशवाद और परिवारवाद से सरकार नहीं चल सकती। उन्‍होंने कहा कि इनेलो नेता सत्‍ता के लालची हैं। वास्‍तव में  क्षेत्रीय दल सत्ता के लालच में बने हैं। सपा की बात करो या इनेलो या कोई अन्य क्षेत्रीय राजनीतिक दल की।

मदवि में आयोजित प्रबुद्ध विचार गोष्‍ठी में मौजूद राज्‍य के मंत्री और अन्‍य लोग।

उन्‍होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इसकी स्थापना एक अंग्रेज ने की थी। देश को आजाद करने के लिए कांग्रेस का गठन हुआ था। महात्‍मा गांधी जी ने आजादी के बाद कांग्रेस को खतम करने की सलाह दी थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब गुजरात के एक 'गांधी' ने कांग्रेस को तोड़ने का काम किया है। उनका इशारा पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ था। उन्‍होंने कहा, हम देश को कांग्रेस मुक्‍त बनाएंगे।

यह भी पढ़ें: अमित शाह ने नेताओं से कहा- खुलकर दें सुझाव पर मिशन 2019 रखें याद

उन्‍होंने कहा कि भाजपा का देश में जब-जब राज आया, देश का विकास हुआ⁠⁠⁠⁠। भाजपा का एक ही लक्ष्‍य आैर उद्देश्‍य है विकास और समृद्धि। देश में चार राज्य बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तरप्रदेश बीमारू थे। लेकिन, अब ये राज्य बीमारू नहीं हैं। भाजपा ने इन राज्यों की बीमारी खत्म करके विकास कर दिया है।                      
उन्‍होंने लोगों से कहा किसी के बहकावे में मत आना। जाति-पाति में मत आना। वंशवाद और क्षेत्रवाद से संभल कर रहना। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को उन्‍न‍ति और समृद्धि के शिखर पर ले जाने को कृतसंकल्‍प हैं। उन्‍हें और मजबूत बनाएं। प्रबुद्ध गोष्ठी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ,  विपुल गोयल व अन्य नेता भी मौजूूद थे।

रोहतक में शहीद स्‍मारक पर भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह, सीएम मनोहरलाल व अन्‍य नेता।

बाद में अमित शाह राेह‍त‍क शहर में राज्‍य युद्ध स्‍मारक स्‍थल पर भी गए और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल, राज्‍य के वरिष्‍ठ मंत्री और भाजपा नेता भी थे। अमित शाह, मनोहरलाल और अन्‍य नेताओं ने स्‍मारक पर पुष्‍पांजल‍ि अर्पित की और मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें: अमित शाह का रोहतक में शाही स्‍वागत, पहले दौर की बैठक में लिया फीडबैक