विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजकुमार सैनी के फिर बागी तेवर, कहा- भाजपा का गुलाम नहीं

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 28 May 2017 06:28 PM (IST)

भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने एक बार फिर बागी तेवर दिखाए हैं। रोहतक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह में उन्‍होंने ...और पढ़ें

राजकुमार सैनी के फिर बागी तेवर, कहा- भाजपा का गुलाम नहीं
राजकुमार सैनी के फिर बागी तेवर, कहा- भाजपा का गुलाम नहीं

जेएनएन, रोहतक। भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजकुमार सैनी ने रविवार को फिर विद्रो‍ही तेवर दिखाए। उन्‍होंने यहां एक कार्यक्रम में नई पार्टी गठन के भी साफ संकेत दिए। उन्‍होंने यहां कहा, मैं भाजपा गुलाम नहीं हूं। जब जनता बोल देगी कि नई पार्टी बनानी है तो नई पार्टी बना लूंगा। 26 नवंबर को हम जींद में जनता से पूछेंगे और वहीं पर निर्णय कर लेंगे।

कहा, जनता बोलेगी तो बना सकते हैं नई पार्टी

वह यहां शुगर मिल मैदान में लोकतंत्र सुरक्षा मंत्र के तत्वाधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे। वह कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि उनके बताए पांच सुझाव यदि लागू कर दिए जाएं देश का भला हो सकता है। अन्यथा कभी भी देश का भला नहीं हो सकता।

रोहतक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह में सांसद राजकुमार सैनी।

सैनी ने कहा यदि सरकार दादागिरी करने वालों को आरक्षण देती रहेगी। आगजनी, लूटपाट और हत्या करने वालों को नौकरी व मुआवजा देती रहेगी तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। इससे तो साफ है कि जिस जाति के लोग मजबूत हैं तो वह दादागिरी करके अपनी बात को मनवा सकते हैं। ऐसे में तो दबे कुचले लोग इस देश में नहीं रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हरियाणाा में 122 स्कूल होंगे अपग्रेड, 29 को जारी होगी लिस्ट : रामबिलास

उन्होंने कहा कि यह तो उस समय की बात हो गई, जब पुराने जमाने में बड़े कबीले के लोग छोटे कबीले के लोगों पर हमला करके लूटपाट कर लेते थे और उनके कबीले पर कब्जा कर लेते थे। इसलिए सरकार को अपनी नीतियां बदलनी होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने अपने पांच सुझाव पर भी प्रधानमंत्री मोदी से विचार करने की अपील की।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह में मौजूद लोग।

राजकुमार सैनी के पांच सुझाव-

- देश में सभी जातियों को दो फीसद आरक्षण दिया जाए, ताकि आरक्षण की लड़ाई खत्म हो जाए।
- एक परिवार में एक ही नौकरी होनी चाहिए, ताकि सभी को नौकरी मिल सके, बेरोजगारी दूर हो।
-सभी जातियों आबादी को नियंत्रित करने का कानून बनाया जाए, ताकि देश तरक्की कर सके।
-किसानों के साथ मजदूरों को जोड़ा जाए, ताकि बेरोजगारी दूर हो और किसान भी खुश रहे।
-राज्य सभा को एकदम खत्म कर देना चाहिए, ताकि लोकसभा में पास किया बिल न रुक सके।

यह भी पढ़ें: CBSE की 12वीं की परीक्षा: पंचकूला जोन में बेटियों ने फिर लहराया परचम

------

फिर राज्‍यसभा को खत्‍म करने की मांग की

सांसद सैनी ने एक बार फिर राज्‍यसभा को खत्‍म किए जाने की मांग उठाई। उन्‍होंने कहा कि राज्‍यसभा के कारण देश की तरक्‍की में बाधा आ रही है और देश को आगे बढ़ाने वाले प्रस्‍ताव अटक रहे हैं। राज्‍यसभा की कतई जरूरत नहीं है और इसे खत्‍म कर दिया जाना चाहिए।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह में मौजूद लोग।

कांग्रेस पर साधा निशाना

सांसद सैनी ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश पर कांग्रेस ने बरसों तक राज किया। तब तो कांग्रेस देश से गरीबी नहीं मिटा सकी और अब कहती है कि उनकी सरकार बनवाओ और वह देश से गरीबी को मिटा देगी।

हुड्डा को बताया एक जाति का नेता

राजकुमार सैनी ने पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को एक जाति का नेता करार दिया। उन्‍होंन कहा कि 10 साल हरियाणा पर राज करने वाले भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सभी जाति के लोगों ने वोट दिया। इसी कारण वह राज्य के सीएम बने, लेकिन उन्होंने तालकटोरा मैदान में साफ बोला था कि वह केवल एक जाति के सैनिक हैं। सांसद सैनी ने कहा कि यह सही भी है, उन्होंने दस साल में केवल एक जाति के लोगों को बढ़ावा देने के अलावा कुछ भी नहीं किया।
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।