विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिसार में तीन को होगी राज्यस्तरीय किसान मजदूर महारैली

By JagranEdited By:
Published: Thu, 28 Sep 2017 03:00 AM (IST)

जागरण संवाददाता, रोहतक : हरियाणा सरकार पर वादाखिलाफी और जनविरोधी नीतियां अपनाने का

हिसार में तीन को होगी राज्यस्तरीय किसान मजदूर महारैली
हिसार में तीन को होगी राज्यस्तरीय किसान मजदूर महारैली

जागरण संवाददाता, रोहतक :

हरियाणा सरकार पर वादाखिलाफी और जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय किसान सभा ने तीन अक्टूबर को हिसार में राज्यस्तरीय किसान-मजदूर महारैली करने का एलान किया है। रैली को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार सहित अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष अमराराम, महासचिव हनान मौला, सीटू अध्यक्ष डा. के हेमलता महासचिव तपन सैन प्रमुख रूप से संबोधित करेंगे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने भी रैली में शामिल होने का निर्णय लिया है।

हिसार रैली के साथ ही अखिल भारतीय किसान सभा का चार दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन भी शुरू हो जाएगा। छह अक्टूबर को सम्मेलन के आखिरी दिन राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन का ऐलान किया जाएगा। स्वागत समिति रोहतक के अध्यक्ष कैप्टन शमशेर ¨सह मलिक, जिला प्रधान प्रीत ¨सह, सीटू जिला सचिव कामरेड विनोद ने दावा किया है कि रैली में किसान-मजदूर व कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद होगी। जिला सचिव बलवान ¨सह ने बताया कि रैली के लिए गांव-गांव में सभाएं की जा रही हैं। मजदूरों व कर्मचारियों के साथ गेट मी¨टग हो रही है। मी¨टग में रिटायर्ड कर्मचारी नेता रामकिशन नौनंद, राजकुमारी दहिया, मास्टर रामफल राठी, रामगो¨वद हुड्डा, सतबीर पाक्समा, सुबेदार सुंदर ¨सह, जगत, बलजीत भी मौजूद रहे।