विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपाई अंग्रेजों के समर्थक, अपना रहे लूट व फूट की नीतिः हुड्डा

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 29 Jul 2017 04:10 PM (IST)

कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बरसे। कहा कि इस पार्टी की नीति फूट डालो राज करो की है।

भाजपाई अंग्रेजों के समर्थक, अपना रहे लूट व फूट की नीतिः हुड्डा
भाजपाई अंग्रेजों के समर्थक, अपना रहे लूट व फूट की नीतिः हुड्डा

जेएनएन, रोहतक। कांग्रेस नेता व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपाई अंग्रेजों के समर्थक रहे हैं, इसीलिए वह झूठ, लूट व फूट की नीति से काम करते हैं।

हुड्डा ने कहा कि उनकी पार्टी कभी भी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। अगर आज भी चुनाव होते हैं तो वे भाजपा को उसकी जमीनी हकीकत बता देंगे। इस दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को हरियाणा में आने का पूरा अधिकारी है, लेकिन वह यहां आकर क्या देकर जाते हैं यह देखने वाली बात रहेगी।

यह भी पढ़ें: अमित शाह करेंगे ह‍रियाणा में संगठन का ऑपरेशन, असंतुष्‍टों को मनाएंगे