विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमित शाह करेंगे ह‍रियाणा में संगठन का ऑपरेशन, असंतुष्‍टों को मनाएंगे

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 29 Jul 2017 12:36 PM (IST)

भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रधान अमित शाह रोहतक दौरे के दौरान राज्‍य में पार्टी संगठन का ऑपरेशन करेंगे। वह पार्टी पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करेंगे और असंतुष्‍टों को भी मनाएंगे।

अमित शाह करेंगे ह‍रियाणा में संगठन का ऑपरेशन, असंतुष्‍टों को मनाएंगे
अमित शाह करेंगे ह‍रियाणा में संगठन का ऑपरेशन, असंतुष्‍टों को मनाएंगे

जेएनएन, चंडीगढ़। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के हरियाणा दौरे के बाद संगठन के कामकाज में तेजी आने के आसार हैैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शाह जहां आम कार्यकर्ताओं का हाथ पकड़कर उन्हें अपनेपन का अहसास कराएंगे, वहीं असंतुष्ट पदाधिकारियों की सुनवाई करते हुए उन्हें फिर से संगठन के साथ जोड़ने की रणनीति अपनाई जाएगी।

जिलाध्यक्षों व प्रदेश पदाधिकारियों की रिपोर्ट में अंतर हुआ तो खिंचाई होना तय

भाजपा अध्यक्ष के हरियाणा दौरे को लेकर प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों के हाथ-पैर फूले हुए हैैं। शाह पहले चंडीगढ़ और पंचकूला ही आने वाले थे, लेकिन कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनकी बात सुनने की रणनीति को अंजाम देते हुए शाह ने खुद ही अपने कार्यक्रमों में बदलाव किया है।

यह भी पढ़ें: दुष्‍कर्म पीडि़त 10 साल की बच्ची व पुलिस जांच अधिकारी एक साथ बनेंगी मां

भाजपा अध्यक्ष 2 से 4 अगस्त तक हरियाणा की राजन‍ीतिक राजधानी माने जानेवाले रोहतक में रहेंगे। इन तीन दिनों में उनके द्वारा सरकार की कम और संगठन की बैठकें अधिक की जाएंगी। लोकसभा चुनाव हो या फिर विधानसभा चुनाव की तैयारी, उनमें संगठन की भूमिका काफी अहम रहती है। शाह भाजपा नेताओं के 17 हजार से अधिक बूथों पर संगठन खड़ा करने के दावे की बारीकी से तहकीकात करेंगे।

हर बूथ के लिए प्रदेश संगठन के साथ-साथ जिलाध्यक्षों द्वारा पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। प्रदेश और जिलों की रिपोर्ट में अंतर होने पर गुमराह करने वाले नेताओं की खिंचाई तय है। भाजपा अध्यक्ष अपने गुरुग्राम दौरे की पिछली बैठक की भी समीक्षा कर सकते हैैं। तब 17 जिलाध्यक्षों ने संगठन के कामकाज पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

भाजपा के कई नेताओं ने संगठन में उपेक्षा होने का आरोप लगाते हुए काफी पुलिंदा पार्टी अध्यक्ष के पास भेजा हुआ है। हिसार के करीब 18 नेताओं ने हाल ही में एक पत्र शाह को भेजकर मिलने का समय मांगा है। भाजपा के असंतुष्ट नेता और विधायक भी हरियाणा दौरे के दौरान शाह के समक्ष अपने मुद्दे उठा सकते हैैं।

यह भी पढ़ें: हनी ट्रैप में फंसा कर दो महिलाएं बनाती थीं संबंध, फिर शुरू होती थी ब्‍लैकमेलिंग

भाजपा अध्यक्ष के हरियाणा दौरे के मद्देनजर उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। साथ ही जिलाध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों से भी तालमेल बनाने की पूरी कोशिश चल रही है, ताकि शाह के सामने कोई पोल खुलती नजर न आए।