विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरमीत ने जेल में तैयार की क्यारियां, तीन घंटे रोज कर रहा मेहनत

By Ankit KumarEdited By:
Published: Mon, 25 Sep 2017 01:05 PM (IST)Updated: Mon, 25 Sep 2017 02:59 PM (IST)

सुनारिया जेल गुरमीत को सब्जी उगाने का काम मिला है। सब्जी उगाने के लिए उसने क्यारियां तैयार कर ली है। वह प्रतिदिन तीन घंटे काम कर रहा है।

गुरमीत ने जेल में तैयार की क्यारियां, तीन घंटे रोज कर रहा मेहनत
गुरमीत ने जेल में तैयार की क्यारियां, तीन घंटे रोज कर रहा मेहनत

जेएनएन, रोहतक। साध्वियों के साथ दुष्कर्म करने वाला डेरा प्रमुख गुरमीत अब जेल में सब्जियां उगाएगा। अब राम रहीम द्वारा उगाई गई सब्जियों को कैदियों के भोजन में परोसा जाएगा। राम रहीम ने सुनारिया जेल में सब्जी उगाने के लिए क्यारियां तैयार कर ली है। जेल प्रशासन उन्हें सब्जियां उगाने के लिए जरूरी सामान उपलब्ध करवा रहा है। 

जेल सूत्रों का कहना है कि तीन दिन में क्यारियों में पालक, गाजर, मूली, हरी मिर्च, बंद गोभी के बीज डाल दिए जाएंगे। हालांकि बरसात के कारण दो दिन वह काम नहीं कर पाए। जेल सूत्रों का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर हर दिन तीन घंटे काम करने के बाद गुरमीत ने यह क्यारियां तैयार की है। बता दें कि काम के बारे में जब जेल प्रशासन ने राम रहीम से पूछा तो उसने बागवानी के काम को प्राथमिकता दी। इसके बाद जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने उसे सब्जियां उगाने का काम सौंपा था।

यह भी पढ़ें: डेरा चेयरपर्सन विपसना पर कसा पुलिस का घेरा, एसआइटी ने जारी किया नोटिस

डेरे में एक मिर्च बिकती थी हजारों में, अब कैदी खाएंगे फ्री में

गुरमीत के डेरे में उगने वाली सब्जियों की कीमत हजारों लाखों में होती थी। उनकी एक हरी मिर्च तीन हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक बिकती थी। यहीं नहीं एक किलो आलू पांच हजार रुपये तक मिलते थे। किसी को मूली का प्रसाद लेना है तो वह भी हजारों रुपये किलो में मिलता था। अब जेल में जो सब्जी गुरमीत सिंह उगाएंगे, उन्हें कैदियों के खाने में इस्तेमाल किया जाएगा।

मांगी मदद, नहीं मिली

दुष्कर्मी गुरमीत ने सब्जियों की क्यारियों को तैयार करने के लिए एक बंदी या फिर नंबरदार की मांग की थी, ताकि वह फावड़ा चला सके। मगर जेल प्रशासन ने इन्कार कर दिया, जिसके बाद एक सप्ताह में गुरमीत राम रहीम ने क्यारियों को तैयार किया।

यह भी पढ़ें: आरएसएस चला रहा देश की सरकार, दलितों पर हो रहा अत्याचार : सुरजेवाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।