Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोहक अदाओं के जाल में फंसाती हैं ये लड़कियां, और फिर करती हैं ब्लैकमेल

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Tue, 04 Jul 2017 09:50 AM (IST)

    तीन लड़कियों और दो महिलाओं का गैंग लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाती है और फिर कर देती हैं ब्लैकमेलिंग का धंधा शुरू।

    मोहक अदाओं के जाल में फंसाती हैं ये लड़कियां, और फिर करती हैं ब्लैकमेल

    जेएनएन, रोहतक। यदि आप संपन्न घर से हैं और आपको महिलाओं के फोन आ रहे हैं तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। शहर में युवाओं को हनी ट्रैप में फंसाने वाला महिलाओं का गैंग सक्रिय हैं। गैंग में दिल्ली की तीन लड़कियां और रोहतक की दो महिलाएं शामिल हैं। ये पहले तो युवाओं को मोहक अदाओं में फंसाती है और फिर कोई भी सबूत जुटाकर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये ठगती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभी तक कई मामले ऐसे सामने आ चुके हैं। पुलिस ने इन महिलाओं पर केस भी दर्ज हुए हैं। एक महिला जमानत पर बाहर है। बाकि अभी तक गिरफ्तार नहीं हुई हैं।

    यह भी पढ़ें: थाने में नाबालिग लड़की ने कहा- दुष्कर्म हुआ, कोर्ट में बोली- मर्जी से हुआ

    रोहतक में सक्रिय है पांच महिलाओं का बड़ा गैंग

    एसपी रोहतक पंकज नैन का कहना है कि को-ऑपरेटिव विभाग का एक कर्मचारी हुए ब्लैकमेल हुआ है। एेसे ही कुछ और केस भी सामने आए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। यह गैंग कहां का है इसका पता लगाया जा रहा है। एक महिला को जेल भी भेजा गया था। जो बाहर है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: बहन की मदद से जीजा ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना दोस्तों से कराया गैं...

    केस नंबर- 1

    टिटौली निवासी एक व्यापारी के बेटे पवन को एक कॉल आया। कॉल करने वाली लड़की ने उससे मुलाकात करने को कहा। पवन को एमडीयू के गेट पर लड़की और महिला भूख लगने की बात बोलकर युवक को एक होटल में ले गई। यहां पर युवक को मसाज के बहाने फंसाया। उसने इन्कार किया तो उन्होंने धमकी दी कि उसे दुष्कर्म के केस में फंसा दिया जाएगा। यहीं नहीं दस लाख रुपये भी मांगे। युवक ने नहीं दिए और सीधे पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया और आरोपी महिला समेत चार लोगों को जेल भेजा। अब यह महिला जमानत पर बाहर है।

    यह भी पढ़ें: ससुर करता था छेड़छाड़, सास बोलती थी- बड़े शहरों में यह आम बात

    केस नंबर-2

    सीआइडी के हेड कांस्टेबल सूरजमल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 जून को एक महिला एसपी से मिलने के लिए आई थी। महिला ने उसी समय हेड कांस्टेबल से बात और उसका नंबर ले लिया। इसके बाद वह बात करने लगी। उस महिला ने उसे मिलने के लिए तो उसने मना कर दिया। फिर एक दिन महिला महम में उससे मिलने के लिए चली गई। महिला ने उसे धमकी दी कि यदि उसने उसे पांच लाख रुपये नहीं दिए तो उसके खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के केस दर्ज कराएगी।

    यह भी पढ़ें: रेलवे में खाना-पीना महंगा, बिना एसी वाले कोच व स्टालों पर लगा 12% फीसद जीएसटी

    केस नंबर-3

    को-ऑपरेटिव विभाग के स्टोरकीपर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक महिला ने उससे मिलने के लिए फोन किया। वह उसके ऑफिस तक पहुंच गई। 27 जून को महिला आफिस में पहुंची और कर्मचारी को नशीला पदार्थ पिला दिया। होश में आने के बाद उसने खुद को नंगा पाया। कुछ देर के बाद महिला ने फोन कर बताया कि उसकी वीडियो बना ली है, इसलिए या तो वह उसे पांच लाख रुपये दे, नहीं तो वह उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा देगी। डर के मारे कर्मचारी ने उसे 30 हजार रुपये भी दे दिए।