विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आठ साल की बच्‍ची आर्या के योग की दुनियाभर में धूम, वीडियो को मिले 44 लाख व्यू

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 22 Jun 2019 09:38 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jun 2019 08:03 PM (IST)

रोहतक की आठ साल की बच्‍चीे आर्या की दुनियाभर में धूम मची हुई है। उसने अपनी योग कला से सबको ...और पढ़ें

आठ साल की बच्‍ची आर्या के योग की दुनियाभर में धूम, वीडियो को मिले 44 लाख व्यू
आठ साल की बच्‍ची आर्या के योग की दुनियाभर में धूम, वीडियो को मिले 44 लाख व्यू

रोहतक, [केएस मोबिन]। बहादुरगढ़ की आठ साल की एक बच्‍ची की दुनियाभर में धूम मची हुई। आर्या नाम की इस बच्‍ची की याेग कला सबका मनमाेह रही है और लोग उसके मुरीद हो गए हैं। वह जब योग कला का प्रदर्शन करते हैं तो लोग पलक झपकाना भूल जाते हैं। आर्या के योग के एक वी‍डियो ने तो दुनियाभर में धूम मचा रखी है। फेसबुक पर आर्या के इस वीडियो को अब तक 44 लाख व्‍यू मिल चुके हैं।

महज आठ साल की उम्र में आर्या योग की दुनिया में दूसरों के लिए रोल मॉडल बन चुकी हैं। जहां सालों के अभ्यास के बाद भी लोगों को योग क्रियाओं को करने में कठिनाई आती हैं। वहीं बहादुरगढ़ की आर्या 30 से अधिक तरह के एडवांस योगासन आसानी से कर लेती है। आर्या ने अपने पिता संजीव यादव के साथ शुक्रवार को मेला ग्राउंड में राज्यस्तरीय योग समारोह में हिस्सा लिया। इस समारोह में मुख्‍य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह थे। उसकी योग कला देख कर अमित शाह भी दंग रह गए।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह कर चुके हैं सम्मानित, उपलब्धियों पर स्कूल ने की नि:शुल्क पढ़ाई

आर्या के पिता संजीव यादव ने बताया कि बेटी को वर्तमान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सम्मानित कर चुके हैं। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में गत वर्ष अगस्त माह में खेलों इंडिया प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए केंद्रीय मंत्री ने आर्या को स्वर्ण पदक प्रदान किया था।

यह भी पढ़ें: ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा तो परेशान न हों, IRCTC की इस सुविधा का उठाएं लाभ

उन्‍होंने बताया कि झज्जर में हुए एक योग समारोह में आर्या के प्रदर्शन को देखकर हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ भी बहुत खुश हुए। धनखड़ ने आर्या को चांदी की गदा भेंट किया। सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर आर्या के योग करते एक वीडियो को 44 लाख से अधिक व्यू मिल चुके हैं। इन वीडियो को 50 हजार से अधिक लोगों ने शेयर किया है।

आर्या बहादुरगढ़ स्थित पीडीएम पब्लिक स्कूल में तीन की छात्रा है। वह बड़ी होकर पायलट बनना चाहती हैं। आर्या को योग की प्राथमिक शिक्षा पिता से मिली। इसके बाद उसने योग को इस कदर आत्‍मसात किया कि आज पूरी दुनिया में उसकी पहचान योग कन्‍या के रूप में बन रही है। बच्‍ची की उपलब्धियों को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने उसकी सारी पढ़ाई नि:शुल्क कर दी है।

यह भी पढ़ें: घर-घर पहुंच रहा मीठा जहर और कहीं आप भी तो नहीं हो रहे शिकार, ऐसे टूट रहा कहर


ये आसान आसानी से कर लेती है आर्या

तांडव, नटराज, फ्लैग, अष्टावक्र, चक्रकटिबद्ध, सावित्री, कोकिला, निकार व अन्य एडवांस आसन आर्या बहुत आसानी से कर लेती है। आर्या के हुनर की वजह से लोग उसे सुपरगर्ल के नाम से बुलाते हैं। पिता संजीव ने बताया कि बेटी को दो वर्षों से योग सीखा रहे हैं। वह खुद ही नेट व अन्य माध्यमों से घर के सामने पार्क में बेटी को योगाभ्यास कराते हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।