विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनचलों से भिड़ी मर्दानी, लड़कों ने पंचायत में पैर पकड़ कर मांगी माफी

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 24 Aug 2015 12:40 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 24 Aug 2015 06:17 PM (GMT+05:30)

शहर की दो छात्राओं के मनचलों को मुंहतोड़ जवाब देने का मामला सामने आया है। राह चलते छेड़छाड़ पर छात्राएं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, रोहतक : शहर की दो छात्राओं के मनचलों को मुंहतोड़ जवाब देने का मामला सामने आया है। राह चलते छेड़छाड़ पर छात्राएं मनचलों से भिड़ गईं। दोनों तरफ से हाथापाई हुई और आरोपी भाग गए। इसक बाद पंचायत हुई और मनचलों ने लड़कियों के पैर छूकर माफी मांगी तो मामला पुलिस में नहीे दिया गया। पंचायत में भी छात्राओं ने मनचलों को थप्पड़ जड़े।

छात्राएं शुक्रवार को हेफेड चौक से सैनी कालेज की ओर जा रही थीं। इस दौरान रास्ते में बाइक सवार युवकों ने पीछा किया और छींटाकशी शुरू कर दी। छात्राएं चुप रहीं तो मनचलों का साहस बढ़ गया और उन्होंने एक छात्रा से छेड़छाड़ कर दी।

इस पर दाेनों छात्राओं ने खरीखोटी सुनाई तो आरोपियों ने बाइक रोककर एक लड़की को धक्का दे दिया। दूसरी छात्रा ने आरोपी को थप्पड़ मारा, तो आरोपियों ने भी मारपीट शुरू की। छात्राओं ने भी मोर्चा संभाल लिया और धुनाई शुरू कर दी। तभी लोग जमा हो गए और आरोपी वहां से भाग गए।

'माफी नहीं... थप्पड़ मारेंगे'
छात्राओं ने घर पहुंचकर बताया तो परिजन आरोपियों के घर पहुंच गए। खूब हंगामा हुआ और दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पंचायत ने युवकों को सजा देने की बात कही तो परिजन भविष्य का हवाला देते हुए कानूनी कार्रवाई न करने की गुहार लगाने लगे।

पंचायत ने कहा कि आरोपी लड़कियों से माफी मांगें लेकिन लड़कियों ने कहा कि इन्होंने हम पर हाथ छोड़ा था, हम थप्पड़ मारेंगे। दोनों लड़कियों ने आरोपियों को थप्पड़ जड़े। इसके बाद आरोपियों ने लड़कियों के पैर छूकर माफी मांगी और मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा।

एक ही स्कूल में पढ़ते थे पहले
एक आरोपी शहर के स्कूल का छात्र है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन ने बताया कि घटना का उनके स्कूल से कोई लेना देना नहीं है। लड़की पहले उनके स्कूल में पढ़ती थीं। घटना भी उनके स्कूल के आसपास नहीं हुई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।