विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमित शाह ने मंत्रियों व पार्टी पदाधिकारियों से लिया हिसाब-किताब, दिए टिप्‍स

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 03 Aug 2017 02:33 PM (IST)

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने अपने राेहतक प्रवास के दूसरे दिन मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। ...और पढ़ें

अमित शाह ने मंत्रियों व पार्टी पदाधिकारियों से लिया हिसाब-किताब, दिए टिप्‍स
अमित शाह ने मंत्रियों व पार्टी पदाधिकारियों से लिया हिसाब-किताब, दिए टिप्‍स

जेएनएन, रोहतक। भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने बृहस्‍पतिवार को पार्टी कार्यालय में मंत्रियों आैर पार्टी पदाधिकारियों को टिप्‍स दिए। उन्‍होंने पार्टी के कामकाज का लेखा-जोखा लिया। अमित शाह ने मंत्रियों से उनकी रिपोर्ट कार्ड ली और इस पर चर्चा की। उन्‍हाेंने उनके कामकाज की समीक्षा की और इसे बेहतर बनाने को कहा। उन्‍होंने मंत्रियों और पार्टी पदा‍धिकारियों से अगले चुनाव के लिए रोडमैप भी बताया। उन्‍होंने पार्टी के कोर कमेटी की बैठक भी हुई।

अमित शाह यहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्‍होंने कार्यालय परिसर में स्‍थापित डाॅ. मंगलसेन की प्रतिमा पर पुष्‍पांजलि अर्पित किए। मुख्‍यमंत्री मनाेहरलाले ने भी डॉ. मंगलसेन की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्‍होंने प्रदेश कार्यालय में बनी लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।

रोहतक में डॉ. मंगलसेन की प्रतिमा पर पुष्‍पांजल‍ि अर्पित करते अमित शाह।

इसके बाद अमित शाह उन्‍होंने मनोहर सरकार केे मंत्रियों के साथ बैठक की और उनके रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा की। उन्‍होेंने मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा भी की। अमित शाह ने इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की। बैठक में प्रदेश इकाई के कामकाज पर उन्‍होंने रिपोर्ट ली।

यह भी पढ़ें: अमित शाह का दौरा: मंत्री व विधायकों को मिली हारी सीटें जिताने की जिम्मेदारी

मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों को उन्‍हाेंने मिशन 2019 का लेकर अगले चुनाव के लिए राेडमैप के बारे में भी समझाया। अमित शाह ने पार्टी के कोर ग्रुप के साथ भी मिंटिंग की। इसके बाद वह तिलियार के लिए रवाना हाे गए। वहां भी बैठकों का दौर चलेगा।

यह भी पढ़ें: संतों के अाशीर्वाद के संग अमित शाह ने शुरू किए दूसरे दिन के कार्यक्रम