यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शिविर में बताए योग के लाभ
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: भारत स्वाभिमान न्यास व पतंजलि योग समिति की ओर से कोनसीवास रोड स्थित प्रकाश

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: भारत स्वाभिमान न्यास व पतंजलि योग समिति की ओर से कोनसीवास रोड स्थित प्रकाश वाटिका में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया।
शिविर के दूसरे दिन के सत्र का शुभारंभ महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी कांता, महिला आइटीआइ की प्राचार्या गीता रानी, शर्मीला, संतोष व उर्मिला ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मंडल प्रभारी नरेंद्र ¨सह ने शिविर का संचालन किया। उन्होंनें मोटापे से संबधित योगासनो अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया की मोटापे से कई बीमारियां पनपती है। थायरायड के कारण भी मोटापा आता है। नियमित रूप से योगासन व प्रणायाम के अभ्यास से हम इस बीमारी से छुटकारा पा सकते है। उन्होंने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी युद्धवीर, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी दयाराम आर्य, यशपाल यादव, शंभुदयाल, समय ¨सह, देवेन्द्र, सतबीर, करण, दीपक, लखबीर, उमेद ¨सह, राकेश कौशिक आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।