विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेलमंत्री के साथ रहेंगे रक्षा राज्यमंत्री

By Edited By:
Published: Mon, 12 Jan 2015 01:05 AM (IST)

-जिले के यात्रियों की परेशानियों से अवगत कराया जाएगा रेलमंत्री को --------- जागरण संवाददाता, रे

News Article Hero Image

-जिले के यात्रियों की परेशानियों से अवगत कराया जाएगा रेलमंत्री को

---------

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: आगामी 13 जनवरी को रेलमंत्री सुरेश प्रभु रेवाड़ी आएंगे। उनके साथ रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा व रक्षा राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी रहेंगे।

तीनों मंत्रियों का भाजपा की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। ये जानकारी भाजपा के जिला प्रधान सतीश खोला ने दी। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री के समक्ष रेवाड़ी को दिल्ली डिविजन में शामिल करवाने, डबल फाटक पर अंडर पास बनवाने, रेवाड़ी जंक्शन के फुट ओवरब्रिज की सीढि़यां दोनों ओर करने, डबल डेकर ट्रेन का रेवाड़ी जंक्शन पर ठहराव करने, रेवाड़ी से दिल्ली के बीच नई ट्रेन शुरू करने, रेवाड़ी से चंडीगढ़ सुबह के समय जाने व शाम के समय आने वाली नई ट्रेन संचालित करवाने, कुंड के पास फाटक की समस्या हल करने व गोविंदपुरी के पास अंडरपास बनवाने जैसी दैनिक यात्रियों व इलाके के गणमान्य लोगों की मांग उठाई जाएगी।

दूसरी ओर दैनिक रेल यात्री संघ के प्रधान हरीश कुमार भारद्वाज व लोक सेवा मंच के प्रधान अशोक यादव ने भी रेलमंत्री के समक्ष विभिन्न मांगों को रखने के लिए तैयारी कर ली है। मंच की ओर से डबल फाटक पर अंडरपास का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया जाएगा।