फेसबुक पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, फिर लगाया घिनौना आरोप
एक महिला ने एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती की अौर फिर दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी। लेकिन, महिला खुद अपने जाल में फंस गई और जेल पहुंच गई।
जागरण संवाददाता, समालखा (पानीपत)। एक महिला ने एक युवक को फेसबुक पर दोस्ती के जाल में फंसाया। पहले उनकी फोन पर बात शुरू हुई और इसका बाद मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद दोनों होटलों में मिलने लगे और साथ में लंच-डिनर करना शुरू किया। इसी बीच, युवक को दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी देर कर महिला उसे ब्लैकमेल करने लगी। लेकिन, युवक ने पुलिस को सूचना दे दी और महिला अपने जाल में खुद फंस गई।
ब्लैकमेल करने वाली महिला बहादुरगढ़ की है और उसका शिकार बनने से बचा युवक अंबाला का सुरेद्र है। सुरेंद्र ने पानीपत के एसपी को दी शिकायत में बताया कि युवती ने उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिकवेस्ट भेजी। उसने इसे स्वीकार कर लिया। इसके बाद उनके बीच फोन पर बातचीत हाेने लगी।
पढ़ें : शादी के बाद पति नहीं निकला करोड़पति, महिला पहुंची थाने
सुरेंद्र ने बताया कि दोनों ने पहली मुलाकात में हवेली में खाना खाया। युवती ने बताया कि उसका पति चंडीगढ़ स्थित ताज होटल में कुक है और उसकी पति से नहीं बनती है। सुरेंद्र के अनुसार 28 जून को महिला का उसके पास फोन आया और उसने पानीपत के झट्टीपुर के पास एक होटल में मिलने के लिए बुलाया।
सुरेंद्र के अनुसार, यहां पर दोनों ने खाना खाया। युवती ने कहा कि उसकी तबीयत खराब है। कुछ देर आराम करेगी। कुछ देर आराम करने के बाद फिर वह अपने घर लौट गई और सुरेंद्र अपने घर। कुछ दिन बाद युवती ने उसे फोन किया और दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देते हुए पैसे की मांग की। डर के मारे सुरेंद्र ने अपना फेसबुक अकाउंट बंद कर दिया।
इसके बाद भी महिला ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे ब्लैकमेल करती रही। इससे तंग आकर सुरेंद्र ने पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।