विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रदर्शनकारी यूथ कांग्रेसियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 26 May 2017 03:48 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 03:49 PM (IST)

हरियाणा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे यूथ कांग्रेसियों को पंचकूला पुलिस ने पंचकूला में ही रोक दिया। पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज भी किया।

प्रदर्शनकारी यूथ कांग्रेसियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां
प्रदर्शनकारी यूथ कांग्रेसियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

जेएनएन, पंचकूला। हरियाणा सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चंडीगढ़ प्रदर्शन करने आ रहे हजारों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पंचकूला में ही रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी कुछ देर तक शांत रहे और फिर कुछ देर बाद पुलिस द्वारा लगाए गए बेरिकेट्स को हटाने लगे। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई।

स्थिति पर नियंत्रण न होते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले व पानी की बौछारें छोड़ी। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी नहीं माने। पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज में कई युवा नेताओं को चोटें लगी हैं।

यह भी पढ़ें: हुड्डा की घेराबंदी : पूर्व सीएम सहित सात के ठिकानों पर ईडी के छापे