विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरमीत राम रहीम सिंह की गाड़ी में मिले महिलाओं के अंडर गारमेंट्स

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 28 Aug 2017 09:30 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 28 Aug 2017 04:58 PM (GMT+05:30)

गुरमीत राम रहीम सिंह की गाड़ी में पुलिस को महिलाओं के अंडर गारमेंट्स और दवाइएं मिली हैैं। राम रहीम ने ...और पढ़ें

गुरमीत राम रहीम सिंह की गाड़ी में मिले महिलाओं के अंडर गारमेंट्स
गुरमीत राम रहीम सिंह की गाड़ी में मिले महिलाओं के अंडर गारमेंट्स

जेएनएन, चंडीगढ़। खुद को मैसेंजर ऑफ गॉड बताने वाले डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की शाही सवारी (गाड़ी) में पुलिस को महिलाओं के अंडर गारमेंट्स और दवाइएं मिली हैैं। इस गाड़ी में उनकी गोद ली गई बेटी हनीप्रीत साथ ही चलती है। पुलिस ने कुछ और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं, लेकिन उन्हें बताया नहीं जा रहा है। गाड़ी में मिले सामान की सूची तैयार कर उनके बारे में कोर्ट में जानकारी दी जाएगी।

राम रहीम ने अपनी लग्जरी गाड़ी में ही चलता फिरता दफ्तर भी खोल रखा था। राम रहीम के साथ चलने वाली लग्जरी गाडिय़ों में फोटो स्टेट, प्रिंटर, स्कैनर समेत कई आधुनिक उपकरण भी मिले हैं। गाड़ी से बरामद ये उपकरण वहीं लावारिस हालत में पड़े हैं। डेराप्रमुख की गाडिय़ों में बड़ी मात्रा में राशन भी मिला है। राशन की मात्रा इतनी है कि अगर वह दो महीने भी टूर पर रहे तो उसे किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

यह भी पढ़ेंः डेरा प्रमुख को भगाने की साजिश कर रहे थे हरियाणा पुलिस के जवान