यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जाट आंदोलनकारियों और सरकार के बीच वार्ता कल पानीपत में
हरियाणा सरकार द्वारा गठित अधिकारियों की कमेटी और जाट आंदोलनकारियाें के बीच शनिवार को पानीपत में वार्ता होगी। इसमें दोनों ...और पढ़ें

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार और प्रदेश के जाट आंदोलनकारियों के बीच बातचीत के लिए तिथि और स्थान तय हो गया है। दोनों पक्षों के बीच बातचीत पानीपत में शनिवार सुबह 10 बजे से होगी। हरियाणा सरकार द्वारा गठित आइएएस और आइपीएस अधिकारियों की पांच सदस्य कमेटी आंदोलनकारियों के साथ वार्ता करेगी। उम्मीद है कि इसमें समझौता हो जाएगा अौर आंदोलन समाप्त करने पर सहमति बन जाएगी।
वार्ता मं आंदोलनकारियों की तरफ से अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक और राष्ट्रीय प्रवक्ता शामिल होंगे। वार्ता में प्रदेश के 19 जिलों में चल रहे धरनों से पांच-पांच आंदोलनकारी भी शामिल किए जाएंगे। वार्ता में समझाैता हो जाने क बाद उम्मीद है कि कल ही जाट नेता आंदाेलन समाप्त करने की घोषणा कर देंगे।
यह भी पढ़ें: जाट और सरकार दोनों तैयार, आंदोलन जल्द समाप्त होने के आसार
बताया जाता है कि हरियाणा सरकार पहले ही बातचीत का मसौदा तैयार कर चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि शनिवार को तमाम मुद्दों पर सहमति हो सकती है। सरकार ने पिछले दिनों बातचीत के लिए मुख्य सचिव डीएस ढेसी के नेतृत्व में पांच अधिकारियों की एक कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी में गृह सचिव रामनिवास, देवेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह और मोहम्मद अकील भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: यशपाल मलिक की दिल्ली सील करने की धमकी, कहा- बड़ा करेंगे जाट आंदोलन
यशपाल मलिक ने कहा, कोई समझौता नहीं होगा
दूसरी ओर, जाट नेता यशपाल मलिक ने कहा है कि किसी भी बात पर समझौता नहीं किया जाएगा। जाट आंदोलनकारियो की जो मांगें पहले थी वही रहेंगी। सरकार से बस इन मांगों को लागू किए जाने के बारे में ही बात होगी।
