Move to Jagran APP

हरियाणा में ग्रुप सी के कांट्रेक्ट कर्मचारियों को निकालने पर रोक, मुख्यालय स्तर पर होंगे एडजस्ट

हरियाणा सरकार ने कांट्रेक्ट पर भर्ती कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ी राहत दी है। नए क्लकों की भर्ती के बाद अब इन कर्मचारियों को निकाला नहीं जाएगा बल्कि इन कर्मचारियों को मुख्यालय स्तर पर एडजस्ट किया जाएगा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 08:03 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 08:03 PM (IST)
हरियाणा में ग्रुप सी के कांट्रेक्ट कर्मचारियों को निकालने पर रोक, मुख्यालय स्तर पर होंगे एडजस्ट
हरियाणा में कांट्रेक्ट कर्मियों को हटाने पर रोक। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, चंडीगढ़। सरकारी विभागों और बोर्ड-निगमों में अनुबंध पर लगे ग्रुप सी कर्मचारियों को दीपावली पर हरियाणा सरकार ने बड़ी राहत दी है। क्लर्कों की नई भर्तियों के बाद विभिन्न विभागों से कच्चे कर्मचारियों को निकालने पर संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि आउटसोर्सिंग पालिसी के तहत लगे किसी कर्मचारी को निकाला नहीं जाए। इन्हें फील्ड से लेकर मुख्यालय स्तर पर एडजस्ट किया जा सकता है।

loksabha election banner

प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्ष, बोर्ड-निगमों और सरकारी कंपनियों के प्रबंध निदेशकों, मंडलायुक्त, उपायुक्त, एसडीएम और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को लिखित आदेश दिए गए हैं कि ग्रुप सी के कच्चे कर्मचारियों को निकाला नहीं जाए। स्टाफ अधिक होने की स्थिति में इन्हें पदोन्नति से रिक्त हुए पदों या वर्क लोड के अनुसार दूसरी जगह समायोजित किया जा सकता है। साथ ही सभी विभागाध्यक्षों से ग्रुप सी के रिक्त पदों का ब्योरा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भेजने को कहा गया है, ताकि स्थाई कर्मचारियों की नियुक्तियां की जा सकें।

बता दें, हरियाणा सरकार ने हाल में 4798 लिपिकों (Clerks) की भर्ती की है। इसके बाद उनके स्थान पर पहले से काम करने वाले अनुबंधित कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर आशंकित थे। लेकिन दीपावली से ठीक पहले हरियाणा सरकार ने उन्हें बड़ी राहत दी है। 

हरियाणा में क्लर्क भर्ती का परिणाम सितंबर में घोषित किया गया था। इसके बाद मैरिट के आधार पर उन्हें उनके पसंद के विभाग आवंटित कर दिए गए थे। अब लगभग सभी क्लर्कों ने काम शुरू कर दिया है। इसके बाद अनुबंधित कर्मचारी परेशान थे। 

यह भी पढ़ें : बड़ा खुलासाः सुनारिया जेल से गुपचुप एक दिन के पैरोल पर बाहर आया राम रहीम, गुरुग्राम गया था

यह भी पढ़ें : हरियाणा में निजी सेक्टर में 75% आरक्षण के एक प्रावधान पर बिफरे कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा

यह भी पढ़ें : पंजाब में 1467 स्कूल और बने स्मार्ट, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया एक साथ उद्घाटन

यह भी पढ़ें : पटियाला के लवप्रीत कौर सुसाइड केस में डेढ़ साल बाद केस दर्ज, पति ने फर्जी हस्ताक्षर कर लिया था शव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.