विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झटका : हरियाणा में साढ़े पांच हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया रद

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 25 May 2017 07:44 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 10:28 AM (IST)

हरियाणा में इसी वर्ष शुरू हुई साढ़े पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया को रद कर दिया गया ...और पढ़ें

झटका : हरियाणा में साढ़े पांच हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया रद
झटका : हरियाणा में साढ़े पांच हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया रद

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा पुलिस भर्ती के नियम बदले जाने के कारण हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने राज्‍य में साढ़े पांच हजार से अ‍धिक पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया रद कर दी है। पुलिस में 4500 कांस्टेबल और 1035 महिला कांस्टेबल की भर्ती होनी थी। पुलिस विभाग के अनुरोध पर आयोग ने यह भर्ती प्रक्रिया रद की है। इस भर्ती के लिए इसी साल 28 जनवरी को प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब नए नियमों के आधार पर भर्ती होगी।

कर्मचारी चयन आयोग ने 2017 में आरंभ भर्ती प्रक्रिया रद की

हरियाणा सरकार ने इसी साल 18 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक में पुलिस भर्ती के नियमों में बदलाव किया गया था। पहला फैसला हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर सीधी भर्ती की बजाय इन पदों को प्रमोशन से भरने का हुआ और दूसरे फैसले में सिपाही की भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड में छूट दी गई थी।

यह भी पढ़ें: शिक्षकों की कमी में महिला सरपंच ने ली क्लास, 90 फीसदी बच्चे हुए पास

इसके तहत हाइट 172 सेंटीमीटर से घटाकर 170 सेंटीमीटर कर दी थी। इन नियमों के अधिसूचित होने के बाद पुलिस विभाग ने 19 मई को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से भर्ती प्रक्रिया रद कर नए नियमों के मुताबिक भर्ती करने का अनुरोध किया। 

हरियाणा सरकार के बदले गए भर्ती के नियमों का असर, नए सिरे से होगी भर्ती

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती के अनुसार अब नए सिरे से विज्ञापन जारी होगा, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि 2015 में जिन सात हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती निकाली गई थी, उस पर इन नियमों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: नौतपा आज से, गर्मी अौर बढ़ेगी लेकिन बारिश से राहत के भी आसार


पांच हजार पुलिसकर्मियों के इंटरव्यू 1 जून से

आयोग के चेयरमैन भारती के अनुसार, 2015 में चार कैटेगरी में सात हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया आरंभ हुई थी। कैटेगरी दो, तीन और चार में दो हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर उन्हें ज्वाइन कराया जा चुका है। बाकी बचे पांच हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती के लिए 1 जून से इंटरव्यू आरंभ होगा।