विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी दस साल तक करता रहा ब्लैकमेल, बच्चा होने पर भी नहीं अपनाया

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 20 May 2017 06:49 PM (IST)Updated: Sun, 21 May 2017 03:22 PM (IST)

एक युवती ने प्रेमी पर दस साल तक ब्लैकमेल कर हवस का शिकार बनाने का आरोप लगाया है। अब प्रेमी न उसके बच्चे को अपना रहा है और न उसे।

प्रेमी दस साल तक करता रहा ब्लैकमेल, बच्चा होने पर भी नहीं अपनाया
प्रेमी दस साल तक करता रहा ब्लैकमेल, बच्चा होने पर भी नहीं अपनाया

जेएनएन, पंचकूला। धर्मपुर कालोनी निवासी युवती ने एक व्यक्ति पर दस वर्ष से उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती ने कहा आरोपी द्वारा किए गए दुष्कर्म से उसका एक बच्चा भी है। अब आरोपी न तो उससे शादी कर रहा है और न बच्चे को अपना रहा है।

युवती के मुताबिक आरोपी बलजीत राव ने दस साल पहले 2006 में अपने प्रेमजाल में फंसाया। वह एक दिन उसे मनाली के होटल में व बाद में खेड़ावाली के जंगलों में अपने दोस्त के फार्म हाऊस पर ले गया था। जहां पर आरोपी ने पहले से ही जूस मंगवाकर रखा गया था, जूस पीते ही वह बेहोश हो गई थी। कुछ देर बाद जब उसे होश आया तो वह नग्न थी। आरोपी भी उसी के साथ था।

युवती के मुताबिक उसने जब पुलिस में शिकायत करने की बात की तो आरोपी उसे धमकाने लगा। वह उसकी अश्लील तस्वीरें दिखाने लगा। कहा कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसकी फोटो वायरल कर देगा। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर उसे हवस का शिकार बनाने लगा।

युवती के मुताबिक दुष्कर्म के कारण 2009 में वह गर्भवती हुई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद भी आरोपी ने उससे शादी नहीं की। गत वर्ष तंग होकर वह बच्चे को आरोपी के आफिस छोड़ने  गई थी तो वहां उसकी पत्नी व तीन चार अन्य महिलाओं ने उस पर हमला किया। महिला ने अब जाकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: वीडियो दिखा ब्लैकमेल करता रहा ममेरा भाई, मंगेतर को भी दी धमकी