Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में लाइव शो करेंगे मनोज तिवारी

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Fri, 30 Jun 2017 12:13 PM (IST)

    दिल्‍ली भाजपा के अध्‍यक्ष मनोज तिवारी हरियाणा, पंजाब एवं चंडीगढ़ में लाइव शो करेंगे। इन संगीत महोत्‍सवों में हरियाणवी, पंजाबी और भोजपुरी के कलाकार भी शामिल हो्ंगे।

    हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में लाइव शो करेंगे मनोज तिवारी

    जेएनएन, चंडीगढ़। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी हरियाणा, पंजाब एवं चंडीगढ़ में भाजपा के लिए लाइव शो करेंगे। इस तरह के संगीत महोत्‍सव में हरियाणवी, पंजाबी और भोजपुरी गायक भी शामिल होंगे। उन्‍होंने कहा कि न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश के लोग अरविंद केजरीवाल की असलियत से वाकिफ हो गए हैैं। केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए उसे कुछ दिन की मेहमान बताया है। तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के कई नेता उनकी पार्टी के संपर्क में हैैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     सांसद मनोज तिवारी चंडीगढ़ में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हिमाचल से लौटे तिवारी ने विपुल गोयल के साथ विभिन्न मुद्दों पर मंत्रणा की। नोटबंदी के बाद हुए चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में भी मनोज तिवारी प्रचार करने आए थे।

    यह भी पढ़ें: कोविंद की मौजूदगी में चौटाला से बोले सीएम, अब मैं समर्थन पक्का समझूं

    तिवारी के बताया कि वह जल्द ही चंडीगढ़ में हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों के लिए संगीत महोत्सव का आयोजन करेंगे। चंडीगढ़ निगम के चुनाव में उन्होंने तीनों राज्यों के लोगों से ऐसे आयोजन का वादा किया था। इस महोत्सव में हरियाणवी, पंजाबी और भोजपुरी गायकों के साथ वह खुद लोगों का मनोरंजन करेंगे।

    जीएसटी से जुड़े सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि आरंभ में दिक्कतें आना स्वाभाविक हैं, लेकिन यह टैक्स चोरी रोकने और आम आदमी के इस्तेमाल की वस्तुएं सस्ती होने का बड़ा जरिया बनेगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी पर विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है। सभी सांसद और विधायक अपने-अपने ढंग से विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब देने में लगे हुए हैैं।

    यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार के खिलाफ सीएम विंडो पर शिकायत

    मनोज तिवारी ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय की योजना का जिक्र करते हुए बताया कि अब किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या गैस भरवाने वाले वाहन चालक के स्वास्थ्य की मौके पर ही जांच की जाएगी। हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने उन्हें जानकारी दी कि मनोहर सरकार ने हाल ही में युवाओं को स्वरोजगार के लिए मुफ्त ड्राइविंग सिखाने का निर्णय लिया है। इसका पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।