Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के मुंबई से गिरफ्तारी की चर्चाएं तेज

    राम रहीम की दुलारी हनीप्रीत के मुंबई से गिरफ्तार होने की चर्चा है। हालांकि पुलिस ने अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। वह राम रहीम की राजदार है।

    By Kamlesh BhattEdited By: Updated: Mon, 04 Sep 2017 08:57 AM (IST)
    राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के मुंबई से गिरफ्तारी की चर्चाएं तेज

    जेएनएन, चंडीगढ़। साध्वी यौनशोषण के मामले में जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गोद ली बेटी हनीप्रीत को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए जाने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक वह भेष बदलकर आस्ट्रेलिया भागने की फिराक में थी। पुलिस ने उससे जो पासपोर्ट जब्त किया है उसमें उसका नाम प्रियंका तनेजा लिखा हुआ था। हालांकि पंचकूला के आइजी का कहना है कि हनीप्रीत के मुंबई में होने के इनपुट मिले हैं। उसे किसी भी समय हिरासत में लिया जा सकता है। उसके साथ बाकी चार लोगों के भी होने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें, हनीप्रीत की तलाश के लिए हरियाणा पुलिस लुकआउट नोटिस पहले ही जारी कर चुकी थी। इसके बाद इंटरनेशनल अलर्ट भी जारी कर दिया गया था। पुलिस महानिदेशक बीएस संधू के अनुसार हनीप्रीत राम रहीम के बारे में सबकुछ जानती है। उसकी तलाश बेहद जरूरी है। 

    देखें तस्वीरें : किसी आश्चर्य से कम नहीं बाबा का डेरा, फिल्मों के अलावा थे कई प्रोजेक्ट

    सौ तालों की चाबी बाबा की दुलारी

    हनीप्रीत 25 अगस्त को गायब हुई थी। रोहतक में फतेहाबाद के विकास कुमार, रोहतक के संजय कुमार, हिसार के वेदप्रकाश और झज्जर के जितेंद्र कुमार के साथ उसने अपनी मर्जी से जाने की बात कही थी। इनमें विकास नाम का शख्स हरियाणा पुलिस का सिपाही (कमांडो) है। इस बारे में हनीप्रीत ने एक पत्र भी लिखा था। पुलिस ने जब इस पत्र के आधार पर संबंधित चारों लोगों को खोजने की कोशिश की तो हनीप्रीत के साथ वे भी नहीं मिले। ऐसे में पुलिस की परेशानी और शक दोनों बढ़ते चले गए।

    हनी के बयानों के आधार पर धरा जाएगा गुरमीत

    हनीप्रीत के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया जा चुका है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर डेरा प्रमुख के खिलाफ भी साजिश रचने की धाराओं 120-बी में मुकदमा दर्ज हो सकता है। फिलहाल पुलिस राम रहीम के खिलाफ सीधे तौर पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने से बच रही है।

    यह भी पढ़ेंः गुरमीत राम रहीम ने हनीप्रीत के साथ पत्नी से भी बनाई दूरी, नहीं चाहता मिलना