विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंची हरियाणा के भाजपाइयों की धमक

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 05 Jun 2017 11:24 AM (IST)

हरियाणा में भाजपा के 12 हजार 134 कार्यकर्ता अपना घरबार छोड़कर आम आदमी का दरवाजा खटखटा रहे हैैं। इसके लिए राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल ने विस्तारकों की पीठ थपथपाई।

केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंची हरियाणा के भाजपाइयों की धमक
केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंची हरियाणा के भाजपाइयों की धमक

जेएनएन, चंडीगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी अल्कालिक विस्तारक योजना के तहत घर-घर दस्तक दे रहे हरियाणा के भाजपाइयों के काम की धमक केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंची है। भाजपा के 12 हजार 134 कार्यकर्ता अपना घरबार छोड़कर आम आदमी का दरवाजा खटखटा रहे हैैं। इस सप्ताह इनकी संख्या बढ़कर 17 हजार तक हो जाने की उम्मीद है।

केंद्र की मोदी सरकार के तीन साल और हरियाणा की मनोहर सरकार के ढाई साल के कामकाज का हिसाब-किताब लेकर भाजपा कार्यकर्ता फील्ड में उतरे हुए हैैं। पार्टी ने राज्य के सभी 17 हजार बूथों तक कार्यकर्ताओं को भेजने की कार्ययोजना तैयार की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला अपने निर्वाचन क्षेत्र टोहाना से इस अभियान की शुरुआत कर चुके हैैं।

केंद्रीय और राज्य सरकार के मंत्रियों ने भी फील्ड में मोर्चा संभाल लिया है। कुछ मंत्री, सांसद और विधायक इसी सप्ताह राज्य में बैठकों का आयोजन करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल ने एक ट्वीट के जरिये पार्टी कार्यकर्ताओं के कामकाज की तारीफ की है। भाजपा मीडिया विभाग के चेयरमैन राजीव जैन के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन ने भी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि अल्पकालिक विस्तारक लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन साल और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ढाई साल की व्यवस्था में आए परिवर्तन, पारदर्शिता और जनता तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल का कहना है कि हरियाणा भाजपा का पं. दीनदयाल जन्म शताब्दी के अवसर पर बूथ संपर्क अभियान प्रारंभ हो चुका है। 12,134 कार्यकर्ता 15 दिन का समय देकर विस्तार के लिए निकले। उनका अभिनंदन। वहीं, सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सभी विस्तारकों को साधुवाद। अपने देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा आज सफलता के नित नए कीर्तिमान गढ़ रही है।

यह भी पढ़ें: मेड ने मालिकन का कराया दुष्कर्म, फोटो खींचकर करती रही ब्लैकमेल