विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साइकिल पर विधानसभा पहुंचे सीएम मनोहरलाल, मंत्री और विधायक

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 31 Aug 2016 11:34 AM (IST)Updated: Wed, 31 Aug 2016 01:07 PM (IST)

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल और कई मंत्री व विधायक साइकिल पर विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे। कांग्रेस की महिला विधायक शकुंतला खटक बाइक पर पहुंचीं।

News Article Hero Image

चंडीगढ़, [वेब डेस्क]। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के अाखिरी दिन की कार्यवाही में भाग लेने में मुख्यमंत्री मनाेहरलाल, कई मंत्री और विधायक साइकिल से विधानसभा परिसर पहुंचे। इनमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भी शामिल थे। मुख्यमंत्री अपने आवास से साइकिल पर साइकिल पर विधानसभा के लिए निकले। मुख्यमंत्री ने यह कदम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और गेहतर स्वास्थ्य का संदेश देने के लिए उठाया।

मुख्यमंत्री विधानसभा के लिए साइकिल पर निकले तो उनके साथ कई मंत्री और विधायक भी थे। भाजपा के प्रदेश प्रधान सुभाष बराला भी उनके साथ साइकिल पर विधानसभा पहुंचे। सबसे खास बात रही कि मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा रिक्शा चलाते हुए विधानसभा पहुंचे। रिक्शे पर मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा बैठे थे।

प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री रामबिलास शर्मा अौर ओमप्रकाश धनखड़ सहित कई अन्य मंत्री भी साइकिल से विधानसभा पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

पढ़ें : हरियाणा विस में भारी हंगामा, कांग्रेस विधायक पर विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा रिक्शे पर विधानसभा पहुंचे।

मुख्यमंत्री के साथ ही राज्य के श्रम और रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज आैर विधायक व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी विधानसभा साइकिल पर पहुंचे। विधायक सुखविंदर श्योराण भी साइकिल से विधानसभा पहुंचे। बाद में कांग्रेस की विधायक शकुंतला खटक भी बाइक पर विधानसभा पहुंचीं। बाइक पर उनके साथ पूर्व मंत्री गीता भुक्कल भी थीं।

पढ़ें : हरियाणा विस में जीएसटी बिल पास, जैन मुनि पर टिप्पण्ाी का मामला भी गूंजा

विधायकों ने सरकार को जनहित के मुद्दों पर घेरा

बाद में विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो मंगलवार की अपेक्षा आज शांति रही। विधानसभा में प्रश्नकाल में सदस्यों ने सड़कों सहित कई मुद्दों पर सरकार को विधायकों ने घेरा। भाजपा विधायकों ने सड़कों के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरा। इसके साथ ही सरकार ने घोषणा की कि पंचकूला और सिरसा जिलों को स्वच्छ बनाया जाएगा। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

फोटो गैलरी : साइकिल पर विधानसभा में पहुंचे हरियाणा के सीएम व विधायक, देखें तस्वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।