विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा सरकार में सीएम भी दुखी, जनता का भगवान मालिक : तंवर

By Ankit KumarEdited By:
Published: Sat, 13 May 2017 12:33 PM (IST)

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद में परिवर्तन के सवाल पर डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि उनके कार्यकाल में पार्टी संगठन काफी मजबूत हो गया है।

भाजपा सरकार में सीएम भी दुखी, जनता का भगवान मालिक : तंवर
भाजपा सरकार में सीएम भी दुखी, जनता का भगवान मालिक : तंवर

जेएनएन, रोहतक। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में जनता विधायकों से, विधायक मंत्रियों से, मंत्री मुख्यमंत्री से और मुख्यमंत्री दुख से दुखी हैं। ऐसे में जनता का भगवान ही मालिक है।

डॉ. तंवर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर मुकदमे मामले में भी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष के तहत पूर्व सीएम को परेशान किया जा रहा है। मैना टूरिज्म कॉम्प्लेक्स में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. तंवर ने कहा कि जीएसटी लागू करने से प्रदेश में 18 हजार करोड़ के राजस्व का नुकसान होगा। सरकार को तो नुकसान होगा ही साथ में व्यापारियों को भी इसके भयानक परिणाम देखने पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें : एसवाइएल पर भिड़ गए कैप्टन और मनोहर, राजनाथ के सामने गरमा-गरमी

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले जो घोषणा पत्र जारी किया था, कांग्रेस पार्टी आगामी जून माह से इसी घोषणा पत्र को आधार बनाकर जनता के बीच जाएगी और भाजपा की पोल खोलने का काम किया जाएगा। कांग्रेस का यह आंदोलन आक्रामक होगा।

पार्टी संगठन में परिवर्तन दूर-दूर तक नहीं

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद में परिवर्तन के सवाल पर डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि उनके कार्यकाल में पार्टी संगठन काफी मजबूत हो गया है। आज यहीं कारण है कि हर कोई प्रदेश अध्यक्ष बनना चाहता है। मगर फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कोई परिवर्तन नहीं होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी भी नहीं है। हर कोई अपने-अपने ढंग से पार्टी संगठन के लिए काम कर रहा है। सदस्यता अभियान चल रहा है, इसके बाद जिला और खंड अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।

यह भी पढ़ें: करवट ले रहा हरियाणा, हर क्षेत्र में बेटियां आ रहीं आगे : सोलंकी