विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा ने बदला फैसला, विधायकों को बनाया जिलाध्यक्ष बनाया

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 30 Dec 2015 09:26 PM (IST)Updated: Thu, 31 Dec 2015 11:21 AM (IST)

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्‍मक चुनाव मेंं बवाल के बाद पार्टी ने अपने फैसले में बदलाव किसा है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा में चल रहे संगठनात्मक चुनावों को लेकर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आमने-सामने हैं। इसके बाद पार्टी ने चुनाव का अपने फैसले में बदलाव करते हुए कई जिलों में विधायकों को यह जिम्मेदारी सौंप दी है।

हिसार में नाम को लेकर हुआ बवाल, चुनाव टला

भिवानी में मंगलवार को हुए बवाल के बाद बुधवार को हिसार में भी जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खासा विवाद हुआ। हंगामा बढ़ गया तो हिसार के जिलाध्यक्ष का चुनाव टाल दिया गया।

नीलोखेड़ी के विधायक कबीरपंथी बने करनाल के जिलाध्यक्ष

पार्टी ने सीएम सिटी करनाल में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी नीलोखड़ी से पार्टी विधायक भगवानदास कबीरपंथी को सौंपी है। हालांकि पार्टी पहले यह फैसला कर चुकी थी कि विधायकों को जिलाध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा लेकिन अपने ही फैसले को बदलते हुए संगठन ने कबीरपंथी को यह जिम्मेदारी सौंप दी है। नायब सिंह सैनी राज्य मंत्री हैं और वे जिलाध्यक्ष भी हैं। माना जा रहा है कि संगठन उनसे जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी वापस लेगा।
बुधवार को तीन जिलों में प्रधान का चुनाव होना था।

करनाल के साथ ही पानीपत में भी जिलाध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हो गया। पार्टी ने प्रमोद विज को पानीपत के जिला प्रधान की जिम्मा सौंपा है। वे लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। दादरी में भाजपा नेता रामकिशन शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। आधा दर्जन के करीब जिलों में बृहस्पतिवार को चुनाव होने हैं।