विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विज बनना चाहते हैं डेरा प्रमुख, इसलिए कर रहे हैं डेरे का गुणगान : जयहिंद

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 03 Oct 2017 01:10 PM (IST)Updated: Tue, 03 Oct 2017 01:11 PM (IST)

आप नेता नवीन जिंदल ने भाजपा नेता व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर निशाना साधा। कहा कि विज डेरा प्रमुख बनना चाहते हैं, इसलिए वह उसका गुणगान कर रहे हैं।

विज बनना चाहते हैं डेरा प्रमुख, इसलिए कर रहे हैं डेरे का गुणगान : जयहिंद
विज बनना चाहते हैं डेरा प्रमुख, इसलिए कर रहे हैं डेरे का गुणगान : जयहिंद

जेएनएन, पंचकूला। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा है कि हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज सिरसा डेरा के प्रमुख बनना चाहते हैं, इसीलिए वह उसका गुणगान करते हैं। वह वहीं से अपनी सरकार का कामकाज देखना चाहते हैं, इसीलिए तो वह दंगों में मरने वाले डेरा प्रेमियों के लिए मुआवजा मांग कर उनके परिजनों को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में भाजपा का विकल्प एकमात्र आम आदमी पार्टी ही है। इसीलिए पार्टी की जिम्मेदारी भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। पार्टी ने 16 हजार बूथवीर तैयार करने का लक्ष्य रखा है। वह गत दिवस अपना मिशन 70 प्लस एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के तहत चल रहे प्रदेशस्तरीय अभियान के तहत पंचकूला जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

नवीन जयहिंद ने कहा कि लोगों से झूठे वादे कर सत्ता में आयी भाजपा ने अपना एक भी वादा इन बीते तीन सालों में पूरा नहीं किया। हां उसने बीते तीन सालों में तीन बड़े दंगे अवश्य करवाये जिसमें जान एवं माल का भारी नुकसान हुआ और प्रदेश कलंकित हुआ है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर कांग्रेस पार्टी में चौधर को लेकर आपसी घमासान मचा हुआ है और वह प्रदेश की समस्याएं उठाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।

यह भी पढ़ेंः हनीप्रीत कर सकती है पंचकूला पुलिस के समक्ष सरेंडर, सुरक्षा हुई कड़ी